scorecardresearch
 

करोड़पति काव्या मारन बनेंगी अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हन, विदेश में 2 दिन चलेगा शादी का जश्न, भव्य होगा रिसेप्शन

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: साउथ सिनेमा के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Advertisement
X
काव्या-अनिरुद्ध की होगी शादी? (Photo: Social Media)
काव्या-अनिरुद्ध की होगी शादी? (Photo: Social Media)

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: तैयार हो जाइए... क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं. मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सुपरस्टार रजनीकांत के भतीजे अनिरुद्ध रविचंदर, आईपीएल (IPL) टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' की मालकिन काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं. इस बीच काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है.

शादी में क्या होगा खास?

NDTV में सूत्रों के हवाले से छपी खबर में बताया गया है कि म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का जश्न ग्रीस में बेहद खास और निजी तरीके से होने वाला है. यानी शादी में सिर्फ दोनों के परिवार और करीबी दोस्त- रिश्तेदार ही शामिल होंगे. भव्य शादी की सभी तैयारियों की देखरेख खुद मारन परिवार कर रहा है. 

कब होगी शादी?

सूत्रों की मानें तो 10 और 11 नवंबर को दो दिनों तक शादी के फंक्शन चलेंगे. ग्रीस में होने वाले इस शादी के समारोह में परिवार के करीबी लोग और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शिरकत करेंगे. 

कपल की शादी की लोकेशन को लेकर कयासों का बाजार गर्म है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि वेडिंग सेरेमनी सैंटोरिनी में नहीं होगी, जबकि इस लोकेशन को लेकर तमाम तरह की खबरें और अटकलें चल रही थीं. हालांकि, परिवार ने अब तक वेडिंग डेस्टिनेशन कंफर्म नहीं की है. 

Advertisement

मारन परिवार कर रहा खास तैयारियां

वहीं, रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ग्रीस में होने वाली शादी की प्लानिंग और मैनेजमेंट मारन परिवार कर रहा है. सूत्रों ने आगे बताया कि मेहमानों के लिए फ्लाइट, ठहरने की जगह और आने-जाने की व्यवस्था जैसी तमाम चीजें मारन परिवार ही संभाल रहा है. मेहमानों को सिर्फ पहुंचकर जश्न में शामिल होना है, बाकी सारी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी होस्ट्स संभाल रहे हैं. 

सूत्रों के अनुसार, ग्रीस में होने वाली शादी के लिए अब तक कोई छपा हुआ कार्ड नहीं बांटा गया है. मेहमानों को केवल पर्सनल मैसेज के जरिए इनवाइट किया गया है. बताया जा रहा है कि 11-12 नवंबर को ग्रैंड वेडिंग के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें सिनेमा से लेकर कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हो सकती हैं. 

 

 

अनिरुद्ध और काव्या मारन के माता-पिता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन का इनविटेशन भी दिया. मुलाकात के दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देते हुए नजर आ रहे हैं. हाई-प्रोफाइल शादी के लिए तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर और सीएम विजय को भी इनवाइट किया गया है. हालांकि, अभी वेडिंग डेट्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement