बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 84 वां जन्मदिन मनाया. उम्र के इस पड़ाव में भी उनके काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है. इस उम्र में भी उनका काम के प्रति समर्पण और जोश वाकई हैरान करने वाला है. वह लगभग छह दशकों से फिल्में कर रहे हैं. ऐसे में जब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.
अमिताभ ने इंटरव्यू में अपने जन्मदिन, जिंदगी के मुश्किल दौर और पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी यादें शेयर की हैं. उन्होंने 11 अक्टूबर को अपना 84 वां जन्मदिन मनाया. ऐसे में जब बातचीत के दौरान उनसे बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'इसमें सेलिब्रेट करने की क्या बात है? ये दिन भी बाकी दिनों की ही तरह है. मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं अभी भी काम कर रहा हूं और मेरा शरीर मेरे जज्बे का साथ दे रहा है.'
अमिताभ छह दशक से फिल्मों में काम कर रहे हैं. हालांकि वह 1984 में फिल्मों से ब्रेक लेकर पॉलिटिक्स में शामिल हुए थे लेकिन जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापस लौट गए.
अमिताभ ने बताया कि उनका रिटायरमेंट को लेकर अभी कोई प्लान नहीं हैं. वह कहते हैं कि मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं? लोग मुझे काम से रिटायर करने के लिए इतने उत्सुक क्यों हैं.
अमिताभ ने शेयर की पिता की याद
अमिताभ ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी एक कहानी भी सुनाई, जिसने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने कहा कि उनके पिता की एक खास परंपरा थी. परिवार के जिस सदस्य का भी जन्मदिन होता था, उनके पिता उसके लिए एक कविता पढ़ते थे. लेकिन 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद यह परंपरा अमिताभ के लिए और भी खास हो गई.
बता दें कि उस हादसे में अमिताभ की जान पर बन आई थी. इसके बाद जब उनके पिता ने उनके जन्मदिन पर कविता पढ़ी, तो वह खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए. उन्होंने बताया, 'कविता पढ़ते समय मेरे पिता रो पड़े थे. मैंने उन्हें इस तरह भावुक होते हुए सिर्फ एक बार देखा था.'
हालांकि, अमिताभ को भी एक समय पर आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा था. 1990 में उनकी कंपनी एबीसीएल को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था. लेकिन वह इन सबसे टूटे नहीं और फिर से दोबारा अपने कंपनी को संभाला. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की संपत्ति करीब 4,000 करोड़ रुपये बताई गई है.
अमिताभ की शानदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पंसद आती है और यही कारण है कि वे आज भी पहले जैसे ही फेमस हैं. वह एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर की भी कमान संभाल चुके हैं.