मंगलवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में पद्म सम्मानों की धूम रही. श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का टीजर जारी हुआ. प्रकाश राज को लेकर फिर से विवाद हुआ है. अंशुला कपूर ने माता की चौकी की तस्वीरों को पोस्ट किया है. जानें और क्या खास हुआ...
सिंगर अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, पीएम मोदी के छुए पैर, लिया आशीर्वाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. सिंगर अलका याग्निक, ममूटी, आर माधवन जैसे कलाकारों को ये अवॉर्ड दिया गया. अलका ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का दमदार टीजर ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में श्रद्धा, मराठी लोककला (तमाशा और लावणी) की लेजेंड विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा की पावरफुल एक्टिंग ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
प्रकाश राज के पास एक से ज्यादा वोटर ID कार्ड, गैर-जमानती वॉरंट जारी
प्रकाश राज एक बार फिर विवादों में हैं. बेंगलुरु की अदालत ने प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है. आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है.
अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं. अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों से शुरू हो गए हैं. सबसे पहला कार्यक्रम माता की चौकी का रखा गया. जहां भक्ति के साथ खुशी और डांस का माहौल दिखा. अर्जुन-बोनी कपूर ने जमकर डांस किया.
'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस बनी मां, घर आई नन्ही परी, दिखाई लाडली की पहली झलक
टीवी एक्ट्रेस आसिया काजी मां बनी हैं. उन्होंने फैंस को बताया कि उनके घर प्रिंसेस आई है. वो कैप्शन में लिखती हैं- भगवान का हम पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया. हम अपना बेस्ट करेंगे. एक्ट्रेस ने बेटी की प्यारी सी झलक फैंस को दिखाई है. हालांकि अभी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है.