scorecardresearch
 

'माधुरी के स्टारडम से कभी इनसिक्योर नहीं हुआ,' बोले डॉ. नेने, बताया क्यों खास है उनका रिश्ता?

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की जोड़ी को आज दर्शक खूब पसंद करते है. दोनों 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन दिलचस्प बात ये है कि डॉ नेने को उस समय माधुरी की पॉपुलैरिटी का कोई अंदाजा नहीं था.

Advertisement
X
माधुरी दीक्षित के स्यारडम से वाकिफ नहीं थे डॉ. नेने  (Photo-Instagarm)
माधुरी दीक्षित के स्यारडम से वाकिफ नहीं थे डॉ. नेने (Photo-Instagarm)

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं. माधुरी ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है. वहीं माधुरी के पति श्रीराम नेने की दुनिया काफी अलग है, वह एक डाक्टर है. एक तरफ बॉलीवुड की सुपरस्टार माधुरी, दूसरी तरफ, मेडिकल फील्ड से जुडे़ डॉ. नेने, दोनों की दुनिया भले ही अलग रही हो, लेकिन उनके रिश्ते में कभी एक-दूसरे से आगे निकलने की कॉम्पिटिशन नहीं रही. अब डॉ. नेने ने माधुरी से अपने रिश्ते पर खुलकर बातें की.

माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में की हैं. माधुरी ने जिस समय डॉ. नेने से शादी की थी उस समय वह शोहरत की बुलंदियों पर थीं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनके पति को उनकी लोकप्रियता का कोई अंदाजा नहीं था. माधुरी शादी के बाद फिल्मों से दूर हुईं और अमेरिका शिफ्ट हो गईं. उन्होंने शोबिज से किनारा कर लिया. 

डॉ. नेने को माधुरी की स्टारडम का नहीं था अंदाजा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रीराम नेने ने माधुरी की फिल्मी करियर में सफलता के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे उनपर बहुत गर्व है.' जब उनसे पूछा गया कि अलग-अलग प्रोफेशन से आने के बाद भी अपने रिश्तों में बराबरी कैसे बनए रखते हैं, तो इसपर डॉ नेने ने कहा कि वह कभी भी एक दूसरे से तुलना नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम दोनों को ही अपने काम और काबिलियत पर पूरा भरोसा है.'

Advertisement

एक-दूसरे को किसी सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं देखते

डॉ. नेने का मानना है कि उनके रिश्ते की सबसे बड़ी खूबी यही रही कि उन्होंने एक-दूसरे को किसी सेलिब्रिटी के रूप में नहीं देखते. दोनों ने एक-दूसरे को एक इंसान के रूप मे देखते हैं और यहीं चीज दोनों के रिश्ते को और मजबूत बनाता है. माधुरी का स्टारडम कभी उनके रिश्ते में असुरक्षा की वजह नहीं बना. दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया.

माधुरी दीक्षित की खूब शोहरत थी ऐसे में डॉ नेने ने इस तरह की परिस्थिति को समझने और उसके अनुसार खुद को ढालने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं करूंगा कि कभी-कभी यह चुनौतीपूर्ण होता है और आपको इसके साथ तालमेल बिठाना पड़ता है.' डॉ. नेने ने बताया कि UCLA में अपनी ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हॉलीवुड की कई बड़े सेलिब्रिटी के साथ काम करने का अनुभव मिला था. इस वजह से उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि मशहूर लोगों की जिंदगी कैसी होती है.

बता दें की माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की की मुलाकात माधुरी के भाई के जरिए हुई थी. माधुरी 1999 में नेने के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. उसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अमेरिका शिफ्ट हो गई. बाद में 2011 में वे परिवार के साथ फिर से मुंबई लौट आईं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement