पहले बात दिल्ली में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली की. जिससे पहले कांग्रेस मॉक पार्लियामेंट आयोजित करना चाहती है. मॉक पार्लियामेंट में इंडिया गठबंधन के सांसद शामिल होंगे. जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया जाएगा. पहले ये मॉक संसद दिल्ली के अशोक होटल में होने की खबर थी. फिर ये तय किया गया कि 30 नवंबर को रामलीला मैदान में ही मॉक संसद किया जाए.