scorecardresearch
 

बाराबंकी टोल प्लाजा पर 2.76 करोड़ के गोल्ड समेत 2 गिरफ्तार, नेपाल से सोना तस्करी का खुलासा

नेपाल से दिल्ली ले जाए जा रहे 1 किलो 996 ग्राम विदेशी सोने के साथ डीआरआई ने बाराबंकी टोल प्लाजा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद सोने की कीमत 2.76 करोड़ रुपये बताई गई है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
इस मामले में DRI की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में DRI की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में सोने की तस्करी के मामले में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों की पहचान दुर्गेश और मनीष के रूप में बताई जा रही है. डीआरआई ने इनके कब्जे से करीब 2 करोड़ 76 लाख रुपये की कीमत का 1 किलो 996 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया है. दोनों आरोपी नेपाल से सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे, जहां इसकी सप्लाई की जानी थी.

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी सिद्धार्थनगर के रास्ते नेपाल बॉर्डर पार करने के बाद भारत में दाखिल हुए थे. इसके बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचने के लिए बस से सफर शुरू किया. बताया जा रहा है कि दोनों सिद्धार्थनगर से बस में सवार हुए और बस्ती पहुंचे. वहां से उन्होंने दिल्ली जाने वाली बस पकड़ी थी. इसी दौरान डीआरआई की टीम ने बाराबंकी टोल प्लाजा पर दोनों को पकड़ लिया.

डीआरआई की कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 1 किलो 996 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया. बरामद सोने की कीमत करीब 2 करोड़ 76 लाख रुपये बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नेपाल से लाए गए इस सोने को दिल्ली में सप्लाई किया जाना था. हालांकि, सोने की तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है.

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद डीआरआई की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नेपाल से सोना कहां से लाया गया था और दिल्ली में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी. इसके अलावा, तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक डीआरआई 16 किलो से अधिक सोना बरामद कर चुकी है. इस अवधि में सोने की तस्करी के मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बाराबंकी में हुई ताजा कार्रवाई भी सोने की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एजेंसी की कार्रवाई का हिस्सा है. जांच एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement