टीवी एक्ट्रेस आसिया काजी के घर नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है. वो मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर मां बनने की गुडन्यूज पोस्ट की है.
आसिया ने 20 जून को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है. उन्हें और उनके पति गुलशन नैन को बेटी हुई है.
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर बेटी की क्यूट झलक दिखाते हुए फोटो पोस्ट की है. इसमें बच्ची के हाथ, होंठ और पैर नजर आते हैं.
आसिया ने बेटी को प्रिंसेस कहा है. वो कैप्शन में लिखती हैं- भगवान का हम पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया. हम अपना बेस्ट करेंगे.
टीवी सेलेब्स और फैंस ने कपल को बेबी के जन्म की बधाई दी है. आसिया मदरहुड फेज में एंट्री कर काफी खुश हैं.
गुलशन और आसिया ने 8 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की. उनकी इंटरफेथ मैरिज के लिए एक्ट्रेस के पेरेंट्स शुरुआत में राजी नहीं थे.
गुलशन और आसिया ने 2024 में शादी की थी. अब 2 साल बाद वो नन्ही बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं. फैंस उनकी बेटी का फेस देखने को बेताब हैं.
आसिया टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. शो बंदिनी में संतु का रोल कर वो लाइमलाइट में आई थीं. उन्होंने बालिका वधू शो में भी काम किया है.