scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कपूर खानदान में शादी का जश्न, 'माता की चौकी' में छाईं दुल्हन अंशुला, बोनी कपूर ने उतारी बेटी-दामाद की आरती, नाचे भाई अर्जुन

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 1/15

फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में खुशियों का माहौल है. बोनी की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बनने जा रही हैं.

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 2/15

अंशुला अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं. अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों से शुरू हो गए हैं. 
 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 3/15

21 जून को माता की चौकी के साथ शादी के फंक्शन्स शुरू हुए. सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें छाई हुई हैं. अब अंशुला ने भी माता की चौकी की इनसाइड तस्वीरें फैंस संग साझा की हैं. 
 

Advertisement
अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 4/15

अंशुला ने जश्न की तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा है. अंशुला लिखती हैं- हमारी शादी के जश्न की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसे रोहन के परिवार ने बहुत प्यार से ऑर्गेनाइज किया था. 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 5/15

'इस खास मौके पर फुलकारी दुपट्टा पहनना बेहद खास और मायने रखने वाला लगा. पंजाबी परंपरा से गहराई से जुड़ी फुलकारी, हमारी विरासत, कारीगरी और उन आशीर्वादों का जश्न है जो पीढ़ियों से महिलाओं द्वारा आगे बढ़ाए जा रहे हैं. '

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 6/15

'पंजाबी दुल्हनों के लिए, फुलकारी हमेशा से जिंदगी के सबसे खास पलों का हिस्सा रही है. रोहन के साथ अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए मुझे इससे सुंदर और सही तरीका कोई और नहीं लगा. '

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 7/15

शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में दुल्हनिया अंशुला खुशी से झूमती नजर आईं. उन्होंने जमकर डांस किया. 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 8/15

एक तस्वीर में अंशुला अपने दूल्हे रोहन ठक्कर संग पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं. 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 9/15

एक तस्वीर में रोहन ठक्कर अपनी होने वाली दुल्हनिया अंशुला संग रोमांटिक होते दिखे. रोहन ने अंशुला को प्यार से Kiss किया. 

Advertisement
अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 10/15

बहन अंशुला की शादी से सबसे ज्यादा खुश अर्जुन कपूर हैं. वो खुशी से झूमते नजर आए. उन्होंने जमकर डांस किया. 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 11/15

अर्जुन कपूर ने भाई का पूरा फर्ज निभाया. वो भाई की रस्में निभाते नजर आए. 

 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 12/15

बेटी की शादी की रस्मों में बोनी कपूर भी चहकते नजर आए. बोनी की खुशी उनकी स्माइल से जगजाहिर हो रही है. 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 13/15

बोनी, अर्जुन, जाह्नवी और खुशी किसी की आरती उतारते हुए भी दिखाई दिए. ऐसा लग रहा है कि शायद वो दूल्हा-दुल्हन की आरती उतार रहे हैं. 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 14/15

अंशुला की बहनें और एक्ट्रेसेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी बहन की शादी के जश्न में डूबी दिखीं. ट्रेडिशनल लुक में जाह्नवी और खुशी ने अपने अंदाज से महफिल लूट ली. 

अंशुला कपूर की माता की चौकी
  • 15/15

माता की चौकी में अंशुला ने गोल्डन कलर का लहंगा-चोली पहना, जिसपर हैवी एम्ब्रॉडरी हुई है. इस लहंगे संग ही उन्होंने फुलकारी टुपट्टे को टीमअप किया, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. 

 

(All Photo: Instagram @anshulakapoor)

Advertisement
Advertisement
Advertisement