scorecardresearch
 

सिंगर अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, पीएम मोदी के छुए पैर, लिया आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. संगीत जगत की लेजेंडरी सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण और अभिनेता आर माधवन को पद्मश्री मिला.

Advertisement
X
फिल्मी सितारों को मिले पद्म सम्मान (Photo: PTI)
फिल्मी सितारों को मिले पद्म सम्मान (Photo: PTI)

मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे चरण में पद्म पुरस्कार दिए. 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. सिंगर अलका याग्निक, ममूटी, आर माधवन जैसे कलाकारों को ये अवॉर्ड दिया गया. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. लेजेंडरी सिंगर अलका याग्निक को म्यूजिक जगत में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

शोबिज के सितारों को मिला पद्म सम्मान

जैसे ही अलका का नाम अनाउंस हुआ, वो मुस्कुराते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ जाने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पास गईं. सिंगर ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. फिर राष्ट्रपति के पास जाकर अवॉर्ड लिया. अलका पिछले 4 दशक से सिंगिंग की दुनिया में छाई हुई हैं. उनके गाने सदाबहार हैं. वो इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में शामिल रही हैं.

फिल्ममेकर और एक्टर आर माधवन को पद्मश्री सम्मान दिया गया. राष्ट्रपति भवन में उनकी पत्नी और बेटा एक्टर को सपोर्ट करने पहुंचे थे. जैसे ही माधवन को पद्म सम्मान मिला, बेटे और पत्नी के चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी.

मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. एक्टर अपने 5 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में कई भाषाओं की 400 से ज्यादा मूवी कर चुके हैं. ममूटी को सपोर्ट करने उनके बेटे दुलकर सलमान पहुंचे थे. दुलकर भी अपने पिता की तरह मलयालम सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं.

Advertisement

दिवंगत एक्टर सतीश शाह को भारतीय सिनेमा और थिएटर में श्रेष्ठ योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया. सतीश के भाई अरविंद शाह ने उनका सम्मान स्वीकारा. सतीश को मिले इस सम्मान ने उनके फैंस को इमोशनल कर दिया है. वो थिएटर, टीवी और सिनेमा की दुनिया के सबसे पसंदीदा और सम्मानित कलाकारों में से एक थे. जितने कमाल के वो एक्टर थे, उतने ही उम्दा कॉमेडियन थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement