scorecardresearch
 

Film Wrap: 7 साल बाद कमबैक करेंगे गोविंदा, तारक मेहता से कटा जेठालाल का पत्ता!

सोमवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. गोविंदा ने 7 साल बाद बॉलीवुड में वापसी का ऐलान किया. उनकी दो नई फिल्में आने वाली हैं. वहीं तारक मेहता शो से जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के रोल को काटे जाने की चर्चा रही.

Advertisement
X
गोविंदा, दिलीप जोशी (Photo: Social Media)
गोविंदा, दिलीप जोशी (Photo: Social Media)

आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई चीजें सुर्खियों में रहीं. 90s के स्टार रहे गोविंदा कई सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं. उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी में दो नई फिल्में बनाने का ऐलान किया है, जिसमें वो वापसी करेंगे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सारी बातें क्लियर कीं. 

वहीं दिलीप जोशी, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल का रोल निभाते हैं, उनसे जुड़ी एक रोचक खबर सामने आई. कहा जा रहा है कि शो में नई फैमिली को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने की वजह से जेठालाल के सीन्स कम होंगे. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि एक्टर की फीस शो में सबसे ज्यादा है. 

'लगान' की एलिजाबेथ से मिले आमिर खान, 25 साल में इतना बदलीं गोरी मैम, बॉलीवुड से गायब, कहां हैं बिजी?

आमिर खान की कल्ट क्लासिक मूवी लगान की लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. यहां रेचल शैली यानी एलिजाबेथ संग उनका रीयूनियन देखने को मिला.

अब अगले साल आएगी सलमान खान की 'मातृभूमि'? लगातार टालने के बाद अब रिलीज डेट का क्राइसिस!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट को लेकर फैंस का इंतजार और लंबा होता दिख रहा है. भारत-चीन सीमा विवाद पर बेस्ड इस फिल्म के कंटेंट बदलावों के चलते पहले इसे ईद और फिर स्वतंत्रता दिवस से टाला गया, और अब इसके साल 2027 तक खिंचने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

25 दिन की बेटी खोई, फ‍िर जवान बेटे की मौत, अनुराधा पौड़वाल का दर्द, संगीत से नाता टूटा

अनुराधा पौडवाल ने पहली बार खुलासा किया कि उन्होंने 25 दिन की बेटी को भी खो दिया था. वहीं 2020 में उनके 35 साल के बेटे आदित्य का निधन हो चुका था. सिंगर ने बताया कि वो सब कुछ छोड़ देना चाहती थीं.

गोव‍िंदा का 7 साल बाद कमबैक, कौन है रूपा ज‍िसके बनेंगे हीरो नंबर 1

गोविंदा अपने बॉलीवुड कमबैक की तैयारी कर चुके हैं. उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी में दो फिल्में- रूपा और दुनियादारी का ऐलान कर दिया है. एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्मों पर खूब सारी बातें की हैं, और एक शानदार कमबैक का वादा किया है.

'तारक मेहता' में कटेगा जेठालाल का रोल! मोटी फीस से परेशान मेकर्स, 18 साल बाद दिलीप जोशी का पत्ता साफ?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार को कम दिखाने की खबरें सामने आई हैं. चर्चा है मेकर्स अब राजस्थानी फैमिली के ट्रैक पर ज्यादा फोकस करेंगे. ये न्यूज सुनकर दिलीप जोशी के फैंस का दिल टूट गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement