scorecardresearch
 

'तारक मेहता' में कटेगा जेठालाल का रोल! मोटी फीस से परेशान मेकर्स, 18 साल बाद दिलीप जोशी का पत्ता साफ?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार को कम दिखाने की खबरें सामने आई हैं. चर्चा है मेकर्स अब राजस्थानी फैमिली के ट्रैक पर ज्यादा फोकस करेंगे. ये न्यूज सुनकर दिलीप जोशी के फैंस का दिल टूट गया है.

Advertisement
X
दिलीप जोशी का घटेगा रोल! (PHOTO: Instagram @officialasitkumarrmodi @dilipjoshifanclub)
दिलीप जोशी का घटेगा रोल! (PHOTO: Instagram @officialasitkumarrmodi @dilipjoshifanclub)

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. कई किरदार ऐसे हैं जो शो की शुरुआत से आज तक बने हुए हैं. ऐसा ही एक नाम जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी का है. जेठालाल के रोल ने दिलीप जोशी को पहचान दिलाई. शो में उनकी और दयाबेन की जोड़ी ने धमाल मचाया. दयाबेन के शो में ना दिखने पर जेठालाल उनकी कमी पूरी करते हैं. लेकिन अब जेठालाल के भी ऑफ ट्रैक होने की खबरें हैं.

दिलीप जोशी का कटेगा रोल?
दिलीप जोशी को लेकर शॉकिंग खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारक मेहता शो में जेठालाल का ट्रैक कम करने की प्लानिंग हो रही है. सूत्रों का कहना है कि मेकर्स शो में आई राजस्थानी फैमिली पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं. इस फैमिली में 4 लोग हैं. पति-पत्नी और उनके दो बच्चे. शो में पति का रोल कुलदप गोर (रत्न सिंह बिंजोला) और पत्नी का धरती भट्ट (रूपा) प्ले कर रही हैं. शो में रत्न साड़ी की दुकान चलाते हैं. उनकी फैमिली का ट्रैक ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है. इसलिए मेकर्स नई फैमिली पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं.

चर्चा है जेठालाल का रोल करने वाले दिलीप जोशी शो के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. वो 1 महीने में 15 दिन शूट करते हैं. क्योंकि दयाबेन भी मिसिंग चल रही है. इसलिए जेठालाल-दयाबेन का ट्रैक बन नहीं सकता. मेकर्स नई फैमिली के आने के बाद से ज्यादातर शो में उन्हें ही दिखा रहे हैं. जेठालाल का ट्रैक पहले के मुकाबले कम दिखने भी लगा है. बीते दिनों से बाघा-बावरी के लव एंगल पर मेकर्स का फोकस था. जेठालाल का रोल कम नजर आया था. इस बीच सोशल मीडिया पर दर्शकों ने भी जेठालाल के नहीं दिखने पर आवाज उठाई थी. उन्होंने मेकर्स से कमेंट कर पूछा था- कहां हैं दिलीप जोशी? 

Advertisement

दिलीप जोशी को लेकर आई इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है. अब मेकर्स का फाइनल फैसला क्या होता है, ये तो वक्त ही बताएगा. दिलीप के ट्रैक को कम दिखाने को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. दूसरी तरफ, लोगों का कहना है दिलीप जोशी शो की जान हैं. ना ही उन्हें हटाया जा सकता है. ना ही उनका रोल कम किया जा सकता है. दयाबेन पहले से गायब हैं. ऐसे में जेठालाल को कम दिखाना मेकर्स और शो के लिए अच्छा फैसला नहीं होगा. आपको क्या लगता है?
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement