scorecardresearch
 

इस हॉलीवुड स्टार ने नहीं चुकाए टैक्स के 64 लाख रुपये, सामने आया नाम

हॉलीवुड का फेमस चेहा एक्ट्रेस लिंडसे लोहान एक बार फिर से खबरों में हैं और इस बार वो किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्क‍ि बाकये टैक्स को लेकर चर्चा में हैं. हाल में एक रिपोर्ट के मुताबिक लिंडसे लोहान पर लगभग 64 लाख रुपये का टैक्स बकाया है.

Advertisement
X
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लिंडसे लोहान
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लिंडसे लोहान

हॉलीवुड का फेमस चेहा एक्ट्रेस लिंडसे लोहान एक बार फिर से खबरों में हैं और इस बार वो किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्क‍ि बाकये टैक्स को लेकर चर्चा में हैं. हाल में एक रिपोर्ट के मुताबिक लिंडसे लोहान पर लगभग 64 लाख रुपये का टैक्स बकाया है.

मीन गर्ल से हिट हुईं लिंडसे ने 2010, 2014 और 2015 में हुई कमाई का टैक्स फाइल नहीं किया है. इसी बीच खबर आ रही हैं कि 31 साल की लिंडसे एक बार फिर से सिंगिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं. फिलहाल लंदन और दुबई में रह रही लिंडसे ने 2004 और 05 में अपने गानों से खूब नाम कमाया था.

हालिया इंटरव्यू में जब लिंडसे पूछा गया कि क्या वो न्यूयार्क में वापसी करेंगी तो उनका कहना था कि शायद, म्यूजिक के लिए. लेकिन लिंडसे सिर्फ म्यूजिक में नहीं बल्कि एक्ट‍िंग में भी इंटरेस्टेड हैं.

Advertisement

बता दें कि पिछले दिनों लिंडसे थाईलैंड के बीच बुर्किनी में नजर आईं. बुर्किनी महिलाओं के लिए लाया गया एक स्विमवियर है जिसे बुर्का और बिकिनी के कॉम्‍ब‍िनेशन से बनाया गया है. बुर्किनी में लिंडसे का फोटोशूट और इस्लाम में उनकी रुचि ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस से मिक्स कमेंट्स मिले थे.

A post shared by (@lindsaylohan) on

लिंडसे लोहान कुछ दिन पहले ही कुवैत के एक टॉक शो में दिखाई दी थी, जहां उन्होने बताया कि वह कुरान पढ़ते समय शांति को महसूस करती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement