scorecardresearch
 
Advertisement

CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन

CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर भारी हंगामा देखने को मिला है. यहाँ विभिन्न छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. प्रदर्शनकारियों की संख्या लगभग 400 से 500 के बीच थी, जो अचानक अशोक रोड की तरफ से जंतर-मंतर पहुंचे और केरल भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को वहीं पर रोक दिया. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाने लगा. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी नोकझोंक भी देखने को मिली.

Advertisement
Advertisement