scorecardresearch
 

'डूम्सडे' की सबसे बड़ी तैयारी! Spider Man-Endgame दोनों बने हथियार? समझिए Marvel का पूरा प्लान

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अब अपने सबसे रोचक मोड़ पर पहुंच चुका है. स्पाइडरमैन की रिलीज बेहद नजदीक है. ऐसे में डूम्सडे को लेकर MCU की तगड़ी तैयारी शुरू हो गई है. स्पाइडरमैन और एंडगेम, थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं, तो समझिए मार्वल ऐसा क्यों कर रहा है.

Advertisement
X
डूम्सडे की स्टोरी होने जा रही सेटअप! (Photo: IMDb/Getty Images)
डूम्सडे की स्टोरी होने जा रही सेटअप! (Photo: IMDb/Getty Images)

मार्वल फैंस के लिए पिछले कुछ साल सचमुच अच्छे नहीं निकले थे. मल्टीवर्स सागा ने कई सारे लोगों का सिर चकरा डाला था, जिसके बाद MCU की फिल्मों के लिए उत्सुकता कम होने लगी. मगर अब लगता है कि वो दिन जा चुके हैं. मार्वल अपने पुराने फॉर्म में लौटने की तैयारी शुरू कर चुका है, जिसमें उसकी सबसे बड़ी कड़ी इस समय एवेंजर्स डूम्सडे है. 

डूम्सडे से होगी MCU की वापसी

फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे इस समय MCU की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस एवन्स की वापसी हो रही है. सच कहें तो जबसे ये दोनों गए हैं, तबसे मार्वल के लिए सब मटियामेट हो चुका था. लेकिन इन दोनों का अब एक दिलचस्प मोड़ में वापस आना सचमुच मार्वल फैंस के लिए राहत की सांस है. दो दिन पहले डूम्सडे का ट्रेलर भी रिलीज हुआ, जिसने फैंस की उम्मीदें कई गुना बढ़ा दी हैं. 

मार्वल इस फिल्म से एक बड़े कमबैक की तैयारी में जुटा है. लेकिन इतने बड़े कमबैक से पहले, वो दो कदम पीछे भी लेने वाला है. डूम्सडे से पहले, MCU की तरफ से दो बड़ी फिल्में स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे और एवेंजर्स एंडगेम थिएटर्स में लगने वाली हैं.ये दोनों की फिल्में डूम्सडे में होने वाली सारी हरकतों को सही से सेटअप करने वाली हैं. यानी दोनों ही फिल्मों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. तो चलिए, हम आपको इन दोनों फिल्मों से मार्वल का क्या प्लान है, ये समझाने की कोशिश करते हैं.

Advertisement

डूम्सडे में आएगा स्पाइडरमैन?

स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे, स्पाइडरमैन की पिछली फिल्म नो वे होम की स्टोरी से आगे सेटअप होगी. पिछले चार सालों में पीटर की जिंदगी काफी बदल गई है. उसे कोई नहीं जानता, सिवाए डॉ.बैनर के जो दरअसल हल्क भी हैं. स्पाइडरमैन की इस फिल्म की कहानी एवेंजर्स डूम्सडे से पहले सेटअप हुई है, जिसे खुद फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी कंफर्म किया है. यानी जो कुछ भी स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे में होने वाला है, उसका असर हमें डूम्सडे में भी नजर आने वाला है. अब ये तो हम सब जानते हैं कि हल्क एक एवेंजर है, और डॉ.डूम का खतरा टालने के लिए उसकी भी जरूरत डूम्सडे में पड़ने वाली है.

ऐसे में उसे लेने कोई ना कोई एवेंजर आने वाला है. यानी पीटर पार्कर का स्पाइडरमैन भी डूम्सडे फिल्म में नजर आने वाला है. फिल्म का पोस्ट-क्रेडिट सीन इस बात का गवाह बनने वाला है. रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो कैप्टन अमेरिका यानी स्टीव रॉजर्स स्पाइडरमैन को डॉ.डूम से लड़ने के लिए लेने आएगा. अब अगर ऐसा होता है, तो पीटर के लिए ये बहुत बड़ा झटका होने वाला है. क्योंकि डॉ.डूम की शक्ल आइरन मैन यानी टोनी स्टार्क से मिलती-जुलती है. स्पाइडरमैन की नई फिल्म 30 जुलाई को इंडिया में रिलीज होने वाली है.

Advertisement

एंडगेम की गलतियों का होगा हिसाब!

अब आप लोग सोच रहें होंगे कि साल 2019 में रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम का डूम्सडे से क्या कनेक्शन होगा. तो मार्वल ने इसका भी जबरदस्त कनेक्शन बना डाला है. सितंबर 25 को एवेंजर्स एंडगेम री-रिलीज होने वाली है, जिसमें स्टूडियो ने कुछ एक्सट्रा फुटेज जोड़े हैं. कहा जा रहा है कि ये एक्सट्रा फुटेज, डॉ.डूम के आने का जस्टिफिकेशन हो सकता है. चूंकि एंडगेम के अंत में कैप्टन अमेरिका ने अपने पास्ट को बदलने की कोशिश की, ऐसे में समय रेखा में इनकर्जन (छेड़छाड़) हुआ है. 

कैप्टन अमेरिका की ये एक गलती पूरे यूनिवर्स पर भारी पड़ने वाली है. इसलिए आपको डूम्सडे में कैप्टन अमेरिका की भी वापसी होती दिखाई दे रही है. फैन थियोरी ये कहती है कि उसे इस खतरे के बारे में लोकी बताने वाला है, जो उसके पास जाकर उसे सारी बातें बताएगा. कैप्टन अमेरिका अपनी की हुई गलती को सुधारने के लिए नई एवेंजर्स की टीम से जुड़ने वाला है. उसे देख थॉर हैरान होगा, जो हमने फिल्म डूम्सडे के ट्रेलर में भी देखा. 

फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे जो और एंथनी रूसो ने डायरेक्ट की है, जिन्होंने एंडगेम भी बनाई थी. 18 दिसंबर को डूम्सडे रिलीज होने के लिए तैयार है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement