scorecardresearch
 

'नस्ल बदलो', जब बेटे युवराज से योगराज सिंह ने की थी डिमांड, चर्चा में एक्टर का बयान

युवराज के पिता योगराज सिंह का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्टर ने अपने बेटे की शादी पर एक बात कही थी. योगराज ने कहा था कि उन्होंने अपने बेटे से दूसरी नस्ल की लड़की से शादी की रिक्वेस्ट की थी.

Advertisement
X
बेटे युवराज की शादी पर बोले योगराज सिंह (Photo: ITG)
बेटे युवराज की शादी पर बोले योगराज सिंह (Photo: ITG)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह अक्सर किसी बात के कारण सुर्खियों में आ जाते हैं. उनके इंटरव्यूज तो वायरल रहते ही हैं. लेकिन इन दिनों वो लुक्खे वेब सीरीज से चर्चा में बने हुए हैं. एक सीन में योगराज महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसपर उनके खिलाफ एक्शन भी लिया गया है. 

पंजाब महिला आयोग की शिकायत के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने योगराज सिंह के खिलाफ कुछ दिन पहले FIR दर्ज की थी. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. मगर इस बीच योगराज सिंह का कुछ वक्त पहले हुआ एक इंटरव्यू और चर्चा में आ गया है, जिसमें वो अपने बेटे युवराज की शादी की बात कर रहे थे. एक्टर ने कहा था कि उन्होंने अपने बेटे से दूसरी नस्ल की लड़की से शादी करने की बात की थी, जिसके बाद उनके घर में हेजल कीच आईं. 

योगराज सिंह का पुराना बयान फिर वायरल

कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर योगराज सिंह का बयान था- लोग चाहते थे कि मैं युवराज की शादी 20 साल की उम्र में ही करा दूं. मैंने कहा कि क्या वो अभी से बूढ़ा हो गया है? जब वो 38 साल का हुआ, तो मैंने युवी से कहा कि अब तुम शादी के बारे में सोच सकते हो. मैं तुम्हारे लिए फैसला नहीं कर सकता. ये तुम्हारी जिंदगी है, इसलिए अपना जीवनसाथी खुद ढूंढो. लेकिन मैंने उससे कहा कि वो अपनी नस्ल बदल ले. शायद कुछ लोगों को ये बात पसंद ना आए, लेकिन हम अपने परिवार में एक आयरिश या इंग्लिश लड़की चाहते थे. और फिर हेजल (कीच) हमारी जिंदगी में आई. उनके बच्चे बहुत प्यारे हैं और वो मुझे अपने दोस्त की तरह मानते हैं. मैं हेजल को अपनी बहू नहीं, बेटी मानता हूं.

Advertisement

युवराज सिंह से कई बार अपने पिता के बयानों पर सवाल किया जाता है. क्रिकेटर ने हमेशा अपने पिता के बेबाक अंदाज पर कहा है कि उनके अंदर कोई फिल्टर नहीं है. युवराज एक बार अपने पिता की ओर से माफी मांगते हुए भी नजर आ चुके हैं. अब योगराज सिंह एक बार फिर महिलाओं को लेकर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. देखना होगा कि क्या वो अपने विवाद पर माफी मांगेंगे या नहीं. 

बात करें लुक्खे वेब सीरीज की, तो ये अमेजॉन प्राइम पर आई है जिसमें सिंगर किंग, एक्ट्रेस राशी खन्ना, पलक तिवारी जैसे जाने-माने नाम हैं. इसमें योगराज सिंह छोटे रोल में नजर आए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement