योगराज सिंह (Yograj Singh) एक पूर्व क्रिकेटर हैं. उन्होंने दाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज के रूप में भारत के लिए एक टेस्ट और छह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनका पहला और एकमात्र टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में था, जिसे भारत 62 रनों से हार गया था. योगराज ने केवल पहली पारी में गेंदबाजी की और एक विकेट लिया, जो उनका एकमात्र टेस्ट विकेट है. चोट के कारण अपने करियर के समाप्त होने के बाद, उन्होंने पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपना किस्मत आजमाया. 'सिंह इज ब्लिंग' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए. युवराज सिंह उनके बेटे हैं.
योगराज पंजाब के लुधियाना जिले में दोराहा के ठीक बगल में स्थित कनेच गांव के रहने वाले हैं. उनका जन्म 25 मार्च 1958 में हुआ था. योगराज सिंह ने शबनम कौर से शादी की, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया. युवराज सिंह बड़े बेटे है. उनके दूसरे बेटे का नाम जोरावर सिंह है. तलाक के बाद, उनके बेटे युवराज ने अपनी मां के साथ रहने का फैसला किया. बाद में उन्होंने सतबीर कौर से शादी की. उनकी दूसरी शादी से उनका एक बेटा विक्टर सिंह और एक बेटी अमरजोत कौर है.
2009 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में, उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर पंचकुला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा. उन्हें 16932 वोट मिले, लेकिन वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवेंद्र कुमार बंसल से 12230 वोटों से हार गए.
क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर से संन्यास लेने के बाद शोबिज में एंट्री ले ली है. वो इन दिनों रिएलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में बतौर सुपरहोस्ट नजर आ रहे हैं. उनके साथ शो में खेसारी लाल यादव, प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान भी भी हैं.
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पंजाब के 18 वर्षीय बल्लेबाज राहुल कुमार को भविष्य का स्टार बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल में वैभव सूर्यवंशी जैसा एक्स फैक्टर है और वे अगले एक साल तक उन्हें बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करेंगे. राहुल ने अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से पहले ही अपनी प्रतिभा साबित की है.
युवराज सिंह ने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से माफी मांगी है. यह माफी युवराज के पिता योगराज सिंह द्वारा वर्षों से दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर आई है. दरअसल, योगराज सिंह लंबे समय से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने युवराज को भारतीय टीम से बाहर कराया.
युवराज सिंह उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 अपने नाम किया था. युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर बॉन्डिंग शानदार रही. हालांकि युवराज के पिता योगराज सिंह अक्सर धोनी से खफा रहते हैं.
युवराज सिंह के पिता योगराज ने खिलाड़ियों की पत्नियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिससे वो आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.योगराज सिंह ने कहा कि अक्सर घर की महिलाएं, पत्नियां आपको समझाने लगती हैं कि अब रिटायर हो जाओ, परिवार और बच्चों पर ध्यान दो.
योगराज सिंह ने उम्र को रिटायरमेंट का कारण मानने से इनकार किया. योगरान ने कहा कि कई बार खिलाड़ियों के करियर के बीच उनकी फैमिली आ जाती हैं. उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में एक बार फिर निजी जिंदगी और प्रोफेशन के बीच संतुलन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
आईपीएल 2026 से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है, इसी बीच युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने माही के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि धोनी अभी भी फिट हैं और उन्हें क्रिकेट खेलते रहना चाहिए.
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज का जन्मदि बेहद खास और सादगी भरे अंदाज में मनाया. बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पर उनके मेंटॉर युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह भड़क गए हैं.योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि अभिषेक का ध्यान क्रिकेट से भटक गया है.साथ ही कहा कि सिर्फ बड़े शॉट मारना ही क्रिकेट नहीं होता और अभिषेक उसी पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं.
योगराज सिंह ने रविचंद्रन अश्विन के अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अर्जुन को गेंदबाज नहीं, बल्कि बल्लेबाज बताया और दावा किया कि 6 महीने में उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बैटर बना सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा को लेकर योगराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अभिषेक के खेल और अनुशासन दोनों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि अगर उन्हें आगे बढ़ना है तो क्रिकेट पर पूरा फोकस करना होगा और अपनी अप्रोच में बदलाव लाना होगा.
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह आज 25 मार्च 68 साल के हो गए. उनका जन्म चंड़ीगढ़ में आज के ही दिन 1958 में हुआ था. यह बात सभी को मालूम है कि युवराज को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता योगराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ था.क्योंकि वे उन्हें क्रिकेट चैम्पियन बनाना चाहते थे.
Yograj Singh Birthday: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह खूब चर्चा में रहते हैं. आज (25 मार्च) को वह 68 साल के हो गए हैं. वह अपने बयानों के कारण खूब चर्चा में रहते हैं. योगराज सिंह अपने क्रिकेट करियर से ज्यादा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे.
युवराज सिंह ने अपने कठिन बचपन, मां के संघर्ष और पत्नी हेजल कीच के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. युवराज ने कहा कि कैसे पत्नी हेजल ने उनके बचपन के दर्द को भुलाने में उनकी मदद की. वो अपने बच्चों के साथ भी झिझकते थे, पत्नी ने वहां भी रिश्ता सुधारने में साथ दिया.
योगराज सिंह ने याद किया कि बेटे युवराज सिर्फ 5-6 साल के थे जब उन्होंने उनके मेडल और स्केट्स कार से बाहर फेंक दिए थे, क्योंकि वे एक क्रिकेट चैंपियन तैयार करना चाहते थे जो एक दिन उनके लिए बदला लेगा.
योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ की है, लेकिन कहा कि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है. यह बयान इस बात की याद दिलाता है कि अर्जुन अपने पिता सचिन की छवि में नहीं फंसना चाहते, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं.
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह ही बल्लेबाजी करते हैं.
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा मेरे बच्चे मुझे बहुत प्यार करते हैं और युवराज हर महीना मुझे 50 हजार रुपये भेजता है.
योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन में बढ़ते अकेलेपन, परिवार से दूरी और भावनात्मक दर्द के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा कि अब वे अकेले रहते हैं और खाने तक के लिए दूसरों पर निर्भर हैं. पहली पत्नी शबनम और युवराज के घर छोड़कर जाने को उन्होंने सबसे बड़ा सदमा बताया.
एक पुराने इंटरव्यू में युवराज से उनके पिता के भारत के लिए खेलने की आकांक्षा और उस सपने के उन पर सच करने के बारे में पूछा गया था. युवराज सिंह ने बताया था कि कैसे उनके पिता उनके साथ बेहद सख्त थे, जिसकी वजह से उन्हें पिता से नफरत हो गई थी.
योगराज सिंह ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने बताया कि पंजाब में जब आर्टिस्ट को लेकर उथल-पुथल की स्थित थी तब वो भिंडरावाले से मिले थे. उन्होंने खुद योगराज को सुरक्षा दिलवाई थी. वहीं योगराज ने बताया कि उन्होंने वीरेंद्र देओल और अमर सिंह चमकीला से मुलाकात कर वॉर्निंग भी दी थी.