scorecardresearch
 

Toxic Trailer: कब रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का ट्रेलर? यश ने बताई डेट, शेयर किया धांसू पोस्टर

यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है. वे समय-समय पर फिल्म के गाने या पोस्टर जारी करके फैन्स को सरप्राइज देते रहते हैं.

Advertisement
X
कब आएगा टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज? (Photo: X/@TheNameIsYash)
कब आएगा टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज? (Photo: X/@TheNameIsYash)

KGF फेम सुपरस्टार यश के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर एक बड़ा और धमाकेदार अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फिल्म का एक बेहद शानदार नया पोस्टर जारी करते हुए इसके ऑफिशियल ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. 

फिल्म का मचअवेटेड ट्रेलर इसी महीने 8 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में एक भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट एक दम हाई है और पोस्टर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

8 अगस्त की तारीख क्यों है इतनी खास?
फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज करने के पीछे एक बेहद खास वजह है. दरअसल, ठीक दो साल पहले यानी 8 अगस्त को ही 'टॉक्सिक' की शूटिंग ऑफिशियल तौर पर शुरू हुई थी. मेकर्स शूटिंग की दूसरी एनिवर्सरी के इस खास मौके को फैंस के लिए यादगार बनाना चाहते हैं. यही कारण है कि शूटिंग शुरू होने के पूरे दो साल पूरे होने के दिन ही फिल्म की पहली बड़ी झलक यानी ट्रेलर दुनिया के सामने लाने का फैसला किया गया है.

Advertisement

फिल्म में नजर आएगी सितारों की बड़ी फौज
'टॉक्सिक' सिर्फ यश के नाम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय सिनेमा की कई दिग्गज एक्ट्रेसेस एक साथ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की कहानी खुद यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी मशहूर एक्ट्रेस अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. इतनी बड़ी स्टारकास्ट ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है.

फिल्म को तकनीकी और कंटेंट के स्तर पर बेहद भव्य पैमाने पर तैयार किया गया है. इसे मूल रूप से अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में एक साथ शूट किया गया है. पैन-इंडिया और ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने के लिए मेकर्स इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में बड़े स्तर पर डब करके रिलीज करेंगे. 

कब रिलीज होगी फिल्म?
रिलीज डेट की बात करें तो 'टॉक्सिक' बुधवार, 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने रिलीज के लिए त्यौहारों वाले लंबे हफ्ते को चुना है. यह समय ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों का होगा, जिसका सीधा फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा. लंबे वीकेंड और त्योहारों की छुट्टियों के चलते फिल्म के बंपर ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement