scorecardresearch
 

सोनू सूद ने बेटे को गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी कार? एक्टर ने बताया सच

जब ये बात सामने आई थी कि सोनू सूद ने अपने बेटे को महंगी कार दिलाई है तो उन्हें कई लोगों ने ट्रोल भी किया था. इस पर रिएक्ट करते हुए सोनू सूद कहते हैं- मेरे ख्याल से इन खबरों के नीचे आए 90 प्रतिशत कमेंट्स मेरे फेवर में थे. वे कहते हैं कि अगर मैंने गाड़ी खरीदी है तो मैंने अपने और अपने परिवार के लिए कुछ किया है.

Advertisement
X
सोनू सूद
सोनू सूद
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कोरोना काल में लोगों की मदद कर मसीहा बने सोून सूद
  • बेटे को लग्जरी कार दिलाने की खबर पर ट्रोल हुए थे
  • बेटे को कार गिफ्ट करने पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

फादर्स डे के दिन एक्टर सोनू सूद को उनके बेटे के साथ एक लग्जरी ब्रैंड न्यू गाड़ी में देखा गया. जिसके बाद ये कयास लगाए गए कि एक्टर ने बेटे को महंगी कार खरीद कर दी है. अब इस खबर पर सोनू सूद ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बेटे को नई गाड़ी दिलवाने की बात से साफ इंकार किया है.

क्या सोनू सूद ने बेटे को दिलाई लग्जरी कार?
स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में सोनू सूद ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. मैंने अपने बेटे के लिए कार नहीं खरीदी है. वो कार हमारे घर पर ट्रायल के लिए लाई गई थी. हम टेस्ट रन पर गए थे. बस इतना ही है. हमने गाड़ी को नहीं खरीदा है. क्यों मैं अपने बेटे को फादर्स डे के दिन गाड़ी गिफ्ट करूंगा? क्या उसे मुझे कुछ नहीं देना चाहिए था. (मजाक करते हुए) आखिरकार वो (फादर्स डे) मेरा दिन था. मेरे दोनों बेटे फादर्स डे के दिन जो सबसे बेस्ट गिफ्ट मुझे दे सकते हैं वो है अपना समय. मुझे उनके साथ कम ही समय बिताने का मौका मिल पाता है. अब वे बड़े हो रहे हैं उनकी खुद की जिंदगी भी है. इसलिए साथ में दिन बिताना लग्जरी है जो मुझे लगता है मैंने अपने लिए कमाया है.

Advertisement


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जब ये बात सामने आई थी कि सोनू सूद ने अपने बेटे को महंगी कार दिलाई है तो उन्हें कई लोगों ने ट्रोल भी किया था. इस पर रिएक्ट करते हुए सोनू सूद कहते हैं- मेरे ख्याल से इन खबरों के नीचे आए 90 प्रतिशत कमेंट्स मेरे फेवर में थे. वे कहते हैं कि अगर मैंने गाड़ी खरीदी है तो मैंने अपने और अपने परिवार के लिए कुछ किया है. इन बीते महीनों में जो पॉजिटिविटी और प्यार मुझे लोगों का मिला है वो मेरी जिंदगी का बेस्ट गिफ्ट है. उससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे खिलाफ कितनी भी नफरत फैलाई जाए. मेरे प्रशंसक मेरे काम पर कभी शक नहीं करेंगे.

बिग बॉस से द कपिल शर्मा शो तक, TV शोज में सिद्धू ने किया मनोरंजन, दर्शक बोले- 'ठोको ताली'
 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे. सोनू सूद कई बड़े हीरोज संग स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. वे साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. कोरोना काल में लोगों की मदद कर कईयों के मसीहा बने सोनू सूद आज भी इस नेक काम को जारी रखे हुए हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement