एक्टर-डांसर राघव जुयाल इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म रिलीज से पहले 10 जुलाई को मुंबई में उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. राघव की बर्थडे पार्टी में फिल्म और टेलीविजन जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की. पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
राघव की पार्टी में आर्यन खान और शहनाज गिल को भी देखा गया. एक वीडियो में राघव, आर्यन और शहनाज साथ दिखे. आर्यन आगे-आगे चल रहे थे. उनके पीछे राघव और शहनाज दिखाई दिए. वायरल वीडियो में राघव, शहनाज को प्रोटेक्ट करते दिखे. इसके अलावा जो दिखा उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
पब्लिक किया रिलेशन
बर्थडे पार्टी से वायरल हुए वीडियो में राघव, शहनाज का हाथ पकड़कर कार तक पहुंचते हैं. राघव पहले कार में बैठते हैं. इसके बाद शहनाज कार के अंदर जाती हैं. कार के अंदर जाते हुए शहनाज को राघव की गोद में बैठते देखा गया. ये पहला मौका है जब राघव और शहनाज को इतने करीब देखा गया. 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के समय दोनों के रोमांस के चर्चे थे. पर दोनों ने कभी इसे नहीं कुबूला. पर अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों प्यार में हैं.
राघव वो पर्सनैलिटी हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. वो कभी लाइमलाइट के लिए पैपराजी का सहारा नहीं लेते हैं. इसलिए ना तो वो एयरपोर्ट पर दिखते हैं और ना मुंबई की सड़कों पर. लेकिन अगर इस बार राघव ने खुलेआम शहनाज का हाथ पकड़ा है, तो मतलब दाल में कुछ तो काला है. ऐसा हम नहीं पब्लिक सोच रही है.
हाल ही में जब यूट्यूबर निहारिका एनएम और राघव जुयाल की रोमांटिक फोटोज वायरल हुई थीं, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आईं. इस बीच राघव ने शहनाज का हाथ थामकर बता दिया कि उन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. एक बात तो साफ है कि राघव और शहनाज चाहें कितना ही इनकार कर लें, लेकिन वीडियो उनके प्यार की गवाही दे रहा है.