राघव जुयाल (Raghav Juyal) एक डांसर, कोरियोग्राफर, अभिनेता और टेलीविजन होस्ट हैं. उनके स्लो डांस मूव्स के लिए उनको 'स्लो मोशन के बादशाह' के रूप में जाना जाता है. उन्होंने ज़ी टीवी के डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस 3 में भाग लिया और फाइनलिस्ट रहे. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2 और डांस के सुपरकिड्स में 'राघव के रॉकस्टार्स' टीम के लिए उनको प्रसिद्धी मिली. वह फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 (2016) में भी बतौर एक प्रतियोगी शामिल थे.
राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को उत्तराखंड के देहरादून (Dehradun) में हुआ था (Raghav Juyal Born). उनके पिता दीपक जुयाल, एक वकील हैं और मां अलका बख्शी जुयाल है, जो एक पंजाबी परिवार से आती हैं (Raghav Juyal Parents). राघव एक गढ़वाली परिवार में जन्मे वे उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव खेतू से ताल्लुक रखते हैं.
जुयाल ने कभी भी नृत्य का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया था. उन्होंने इंटरनेट और टेलीविजन से देखकर सीखा है. उन्होंने दून इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. बाद में, उन्होंने बीकॉम करने के लिए डीएवी (पीजी) कॉलेज में प्रवेश लिया (Raghav Juyal Education).
कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने ‘डांस प्लस’ के दिनों का अनुभव साझा करते हुए बताया कि टीआरपी के लिए शो में उनके और राघव जुयाल के बीच रोमांटिक एंगल बनाया गया था। शक्ति के मुताबिक, उन्हें कैमरे के सामने राघव को किस करने के लिए कहा गया, जबकि वह इसके लिए सहज नहीं थीं।
शक्ति मोहन ने बड़ा खुलासा किया. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि शो में जबरन राघव को KISS करने को कहा गया. जबकि वो सहज नहीं थीं.
मेकर्स ने नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का मचअवेटेड टीजर रिलीज कर दिया है. श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म झुग्गी-बस्तियों की डार्क और इंटेंस दुनिया की झलक दिखाती है. सुपरस्टार इसमें 'जडल' नाम के एक रफ और खूंखार आदिवासी नेता की भूमिका में नजर आएंगे.
मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकीं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल पार्वती ओमनाकुट्टन इन दिनों चर्चा में हैं. वो राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आईं. फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है.
निहारिका एनएम जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इससे पहले वो साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने स्क्रीन पर इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था, जिस वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा.
फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज ने प्यार को लेकर बात की. उनसे पूछा गया कि धर्म की वजह से कई बार रिश्ते टूट जाते हैं. कई लोगों की शादी नहीं हो पाती. क्या आप मानती हैं कि प्यार में धर्म की दीवार आती है.
राघव जुयाल के बर्थडे पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो शहनाज गिल का हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ से बाहर निकाल रहे थे. इस दौरान गाड़ी में बैठते समय उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी गोद में बैठाया जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हुई. अब राघव ने इसकी सच्चाई बता दी है.
शहनाज गिल ने राघव जुयाल संग अपने रिश्ते का सच बताया है. उनके मुताबिक, दोनों के बीच बस अच्छी दोस्ती है.
एक्टर-डांसर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल के साथ उनके करीबी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में दोनों हाथ पकड़कर कार में जाते हुए दिखे. वीडियो देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि इन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है.
राघव जुयाल के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में राघव और शहनाज गिल साथ नजर आते हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि दोनों कलाकारों ने अब तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और वायरल वीडियो की अलग-अलग तरह से व्याख्या की जा रही है.
टीवी रियलिटी शोज से निकलकर, अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव जुयाल अब बतौर लीड हीरो अपनी पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' लेकर आ रहे हैं. फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. राघव की तगड़ी कॉमेडी वाली ये फिल्म 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी.
एक्टर-कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान की किस्मत भी रियलिटी शो के मंच से चमकी थी. सलमान ने डांस इंडिया डांस के पहले सीजन की ट्रॉफी जीती थी. शो जीतने के बाद वो सलमान की फिल्म वाटेंड में नजर आए.
शक्ति मोहन और राघव जुयाल अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनके रोमांस की चर्चा थी. शक्ति ने इंटरव्यू में अपने रिश्ते का सच बताया है.
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से दूरी घटने के साथ उत्तराखंड के उन सितारों की चर्चा तेज हो गई है जिन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है.
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' के कई सीजन्स में भी वो बतौर मेंटर नजर आ चुकी हैं. शो के होस्ट उस समय डांसर और एक्टर राघव जुयाल थे.
विक्रांत मैसी ने रणबीर कपूर की रामायण फिल्म को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि वह कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं थे. जानिए पूरा मामला, उनका बयान और फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी.
हाल ही में राघव कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में नजर आए. उन्होंने डेनिम-ऑन-डेनिम पहना था. एक्टर ने फराह खान के घर में एक बॉडीगार्ड के साथ स्टाइलिश एंट्री की. यहां उन्होंने बताया कि वो अपना 5 मंजिला बंगला बनवा रहे हैं.
राघव जुयाल शाहरुख खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' में काम कर रहे हैं. इस दौरान उनका सुपरस्टार संग एक खास बॉन्ड बन रहा है. राघव ने अब शाहरुख से मिली एक अहम सीख का खुलासा किया है.
फेमस यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर रणवीर इलाहाबादिया के लिए बीता कुछ समय काफी मुश्किल भरा रहा.
कॉमेडियन समय रैना ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर पर 'से नो टू क्रूज' टी-शर्ट पहनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया था. इस टी-शर्ट पर शाहरुख और आर्यन का क्या रिएक्शन था, इसके बारे में एक्टर राघव जुयाल ने बताया है.
राघव जुयाल हाल ही में बैड्स ऑफ बॉलीवुड नजर आए और छा गए हैं. एक्टर सलमान खान संग भी खास बॉन्ड शेयर करते हैं. उनके फार्म हाउस तक पर समय बिता चुके हैं.