scorecardresearch
 

शाहरुख की IPL टीम KKR के प्लेयर ने रचा इतिहास, खुश हुए 'किंग' खान, बोले- आप जादूगर हैं

IPL की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेयर सुनील नरेन ने बीते दिन 200 विकेट लेकर इतिहास रचा. इस बात से टीम के मालिक सुपरस्टार शाहरुख खान को बड़ा गर्व महसूस हुआ. उन्होंने क्रिकेटर को अपने अंदाज में बधाई दी.

Advertisement
X
शाहरुख को हुआ गर्व (Photo: Instagram @iamsrk)
शाहरुख को हुआ गर्व (Photo: Instagram @iamsrk)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्मों के अलावा क्रिकेट के भी शौकीन हैं. टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनकी खुद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है. इस सीजन शाहरुख की टीम का परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रहा है. बीते दिनों एक्टर को डबल खुशी का मौका मिला जब उनकी टीम ने हैदराबाद को हराया. साथ ही टीम के खिलाड़ी सुनील नरेन ने IPL में इतिहास रचा. 

शाहरुख को हुआ अपने प्लेयर पर गर्व

सुनील नरेन टूर्नामेंट के पहले विदेशी गेंदबाज बने जिन्होंने 200 विकेट अपने नाम किए. इस बात से शाहरुख बड़े खुश हैं. सुनील उनकी टीम में पिछले 15 सालों से लगातार खेल रहे हैं. इसके अलावा, विदेशों में भी शाहरुख की जितनी क्रिकेट टीम मौजूद हैं सुनील उसमें भी शामिल रहते हैं. एक्टर और क्रिकेटर के बीच एक शानदार बॉन्ड भी है. ऐसे में जब सुनील ने IPL में इतिहास रचा, तो शाहरुख से रुका नहीं गया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटर को बधाई दी. 

शाहरुख ने अपनी और सुनील नरेन की एक फोटो शेयर करके प्यारा सा कैप्शन लिखा, 'सुनील, मेरे दोस्त... 15 सीजन हो गए... 200 से ज्यादा विकेट... 3 ट्रॉफी और दुनिया भर में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ और भी बहुत कुछ. आप जादूगर हो और हम आपको अपने परिवार की तरह प्यार करते हैं. आज और हमेशा के लिए बिग हग... स्वस्थ रहो और मुस्कुराते रहो.'

Advertisement

कितना पुराना है शाहरुख-नरेन का रिश्ता?

सुनील नरेन साल 2012 में शाहरुख की टीम का हिस्सा बने थे. उसी साल कोलकाता ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. सुनील नरेन ने शाहरुख को तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताने में योगदान दिया है. इसके अलावा दुनियाभर में खेली गईं और भी टूर्नामेंट में सुनील ने शाहरुख को कप दिलाने में मदद की है. अब शाहरुख चाहेंगे कि उनकी टीम और सुनील नरेन इसी तरह से आगे भी परफॉर्म करते रहें, ताकि वो चौथी बार IPL की ट्रॉफी जीत सकें. 

बात करें शाहरुख के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर इन दिनों साउथ अफ्रीका में अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं. सेट से कई सारी फोटो-वीडियो वायरल हो चुकी हैं जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण नजर आए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement