scorecardresearch
 

खत्म हुआ इंतजार! 'रामायण' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, इस दिन से शुरू एडवांस बुकिंग

रामायण फिल्म की रिलीज डेट का जिन्हें भी बेसब्री से इंतजार कर रहा था, उनके लिए एक बड़ी गुड न्यूज है. मेकर्स ने अपनी पिक्चर की ऑफिशियल रिलीज डेट के साथ-साथ एडवांस बुकिंग की तारीख कंफर्म कर दी है.

Advertisement
X
रामायण की रिलीज डेट से उठा पर्दा (Photo: ITGD)
रामायण की रिलीज डेट से उठा पर्दा (Photo: ITGD)

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट दिवाली पर आने वाला है, ये तो हर कोई जानता था. लेकिन किस दिन इसे रिलीज होना था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी. पिछले काफी समय से मेकर्स ने रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट पर सस्पेंस बनाया हुआ था. लेकिन आज नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने इस राज से पर्दा उठा दिया है. 

खत्म हुआ रामायण पर बना सस्पेंस

डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी रामायण के पहले पार्ट को 5 नवंबर के दिन रिलीज करने वाले है. इंडिया समेत इसे पुरी दुनिया में एक साथ रिलीज किया जाएगा. इसकी घोषणा फिल्म के नए पोस्टर के साथ हुई है, जिसमें रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रवि दुबे और केजीएफ स्टार यश की झलक दिख रही है. 

पोस्टर में रणबीर भगवान राम, साईं माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रूप में नजर आए हैं. जहां राम, सीता और लक्ष्मण वनवास की ओर जाते दिख रहे हैं. वहीं उनके पीछे रावण अपनी बाहें फैलाए अपना रौद्र रूप दर्शाता दिखा. इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने 'राम के युग के आरंभ' की शुरुआत भी की. 

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके पर शुरू करने वाले हैं. इसकी घोषणा भी इसी पोस्टर से हो गई है. यानी रावण दहन वाले दिन फिल्म रामायण अपना बज बनाने की शुरुआत कर लेगी. ये फिल्म जिसे दो पार्ट में बनाया जा रहा है, उसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. इसे यश भी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर होगी भिडंत 

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो रामायण के सामने कोई फिल्म नहीं आ रही. मगर ग्लोबल मार्केट में इस समय गॉडजिला माइनस जीरो का क्रेज बन रहा है. ये भी रामायण के जैसी IMAX रिलीज है, और 6 नवंबर को दुनियाभर में लगने वाली है. 'गॉडजिला' फ्रैंचाइजी का एक अपना फैनबेस है. इसके भी विजुअल्स काफी अनोखे हैं. लेकिन रामायण के साथ सोनी पिक्चर्स की पार्टनरशिप है. 

स्पाइडरमैन बनाने वाली सोनी पिक्चर्स रामायण को ग्लोबल मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करने वाली है. इसका कनेक्शन इस दुनिया के हर कोने में फैला हुआ है. रिपोर्ट्स हैं कि रामायण को इंडिया से बाहर करीब 50,000 स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा. अभी ये आंकड़ा कितना सच है, इसका खुलासा जल्द होगा. वहीं इंडिया में इसे करण जौहर डिस्ट्रीब्यूट करने वाले हैं. अब देखना है कि क्या ये फिल्म इंडियन सिनेमा के इतिहास को बदल पाएगी या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement