scorecardresearch
 

रामायण: कैकयी-मंथरा बनीं ये हीरोइन, मारीच-विभीषण की दिखी झलक, किसने निभाया कौन सा रोल?

फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसे मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस बड़ी फिल्म में कौन-कौन से कलाकार क्या भूमिका निभा रहे हैं. जानिए...

Advertisement
X
रामायण में कौन किस किरदार में (Photo: YT/World Of Ramayana)
रामायण में कौन किस किरदार में (Photo: YT/World Of Ramayana)

नितेश तिवारी की मच-अवेटेड पौराणिक फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है और इसके शानदार विजुअल्स व भारी-भरकम स्टारकास्ट ने दर्शकों को हैरान कर दिया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश लंकापति रावण और साई पल्लवी देवी सीता के रूप में मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. लेकिन इस महाकाव्य में सिर्फ यही तीन बड़े नाम नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई नामी कलाकार रामायण के अमर किरदारों को जीवंत करते दिखेंगे.

ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस में इस बात का एक्साइटमेंट चरम पर है कि आखिर कौन सा एक्टर कौन सी भूमिका में नजर आने वाला है, तो चलिए जानते हैं इस मेगा बजट फिल्म की पूरी कैरेक्टर गाइड.

राम, सीता और लक्ष्मण की मुख्य जोड़ी
फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी देवी सीता के रूप में उनके साथ नजर आएंगी. टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई और बेहद अहम किरदार लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे. तीनों की यह जोड़ी पर्दे पर इस पौराणिक कहानी को एक नया आयाम देने वाली है.

लंकापति रावण और उनका परिवार
रॉकिंग स्टार यश फिल्म में रावण का खौफनाक और शक्तिशाली रूप पर्दे पर उतारेंगे. रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार काजल अग्रवाल निभा रही हैं, जबकि लंकापति की बहन शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी. वहीं शूर्पणखा के पति विद्युज्जिह्व की भूमिका विवेक ओबेरॉय को मिली है. खबर है कि वह ही विभीषण का भी किरदार निभाने वाले हैं. रावण की मां कैकसी का किरदार मशहूर एक्ट्रेस शोभना निभाती दिखेंगी. ट्रेलर में मारीच की झलक भी दिखाई दी, जिसका किरदार सौरभ सचदेवा ने निभाया है.

Advertisement

अयोध्या के राजा और राजघराने के सदस्य
अयोध्या के महाराज और राम के पिता दशरथ का किरदार टीवी के 'राम' यानी दिग्गज एक्टर अरुण गोविल ने निभाया है. राजा दशरथ की रानियों में, कैकेयी का रोल लारा दत्ता निभा रही हैं- जिन्होंने राम को 14 साल के वनवास पर भेजा था और कौशल्या के किरदार में इंदिरा कृष्णन नजर आ रही हैं. इसके अलावा, मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर आदिनाथ कोठारे प्रभु राम के भाई भरत की भूमिका में हैं. वहीं, कैकेयी की कुटिल दासी मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा दिखाई देंगी.

हनुमान, इंद्रदेव और जटायु के किरदार
भले ही सनी देओल फिल्म के ट्रेलर में नजर न आए हों, लेकिन वह इस महाकाव्य में भगवान हनुमान का बेहद ताकतवर किरदार निभा रहे हैं. एक्टर कुणाल कपूर स्वर्ग के राजा इंद्र देव के रूप में नजर आएंगे. वहीं, जटायु के महत्वपूर्ण किरदार को अपनी दमदार और प्रभावशाली आवाज सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने दी है. 

फिल्म का बजट और रिलीज प्लान
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस भव्य फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन बैनर तले किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है. निर्माताओं ने इसे दो भागों में दर्शकों के सामने लाने की योजना बनाई है, जिसका पहला हिस्सा इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि फिल्म का दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर बड़े पर्दे पर पहुंचेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement