scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

हर दिन 160 रुपये की सेविंग... जीवनभर मिलेगी ₹1,00,000 की पेंशन

LIC जीवन उत्‍सव योजना
  • 1/6

LIC की ओर से हर लोगों के लिए कोई ना कोई योजनाएं चलाई जाती है, जो अलग-अलग जरूरत के हिसाब से लाभ देती हैं. इसी में से एक लाइफटाइम पेंशन प्‍लान Jeevan Utsav है. इसपर मार्केट के उठा-पटक या आर्थिक मंदी या सुस्‍ती का कोई असर नहीं पड़ता है. 

नवजात से लेकर बुजुर्गों के लिए उपलब्‍ध 
  • 2/6

नवजात से लेकर बुजुर्गों के लिए उपलब्‍ध 
इस स्‍कीम के तहत 1 साल की कम उम्र के किसी बच्चे लिए निवेश शुरू कर सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद उसके लिए एल लाख रुपये सालाना की व्यवस्‍था कर सकते हैं. यह प्लान 30 दिन के नवजात शिशु से लेकर 65 वर्ष की उम्र के बुजुर्गो तक के लिए उपलब्ध है. 

कबतक जमा करना होगा प्रीमियम
  • 3/6

कबतक जमा करना होगा प्रीमियम
Jeevan Utsav स्‍कीम के तहत 1 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 16 साल तक प्रीमियम चुकाना पड़ेगा तो 65 साल के बुजुर्ग के लिए अधिकतम 5-10 साल तक के पीरियड का ही प्रीमियम पेमेंट करना होगा. इस पॉलिसी के तहत कम से कम ₹5 लाख तक का सम एश्योर्ड लेना होगा और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. 

Advertisement
जीवनभर मिलती रहेगी रकम
  • 4/6

जीवनभर मिलती रहेगी रकम
प्रीमियम भरने का पीरियड समाप्त होने के बाद भी रेगुलर इनकम प्लान के तहत दो साल बाद से हर साल सम एश्योर्ड का 10% खाते में जीवनभर क्रेडिट होता रहेगा. इस योजना के तहत आपको 100 साल तक पैसा मिलता रहेगा और फिर पॉलिसी बंद कर जो भी मैच्‍योरिटी वैल्‍यू बनती है, वह पॉलिसी होल्‍डर्स को दे दी जाती है.

एक्‍सीडेंटल बेनिफिट्स का भी लाभ 
  • 5/6

एक्‍सीडेंटल बेनिफिट्स का भी लाभ 
किसी अनहोनी की स्थिति में पॉलिसीहोल्डर्स की मौत पर सम एश्योर्ड और हर साल का गारंटीड एडीशन नॉमिनी को मिलता है. इस स्‍कीम के तहत एक्सीडेंटल डेथ एंड डिजिबिलिटी बेनेफिट राइडर भी मौजूद हैं. एडीडीबी का मतलब है कि दुर्घटना से मृत्यु होने पर अतिरिक्त पैसा मिलता है तो दुर्घटना के चलते स्थायी विकलांगता होने पर प्रीमियम माफ हो सकते हैं. 

कैसे मिलेंगे हर साल 100000 रुपये की पेंशन? 
  • 6/6

कैसे मिलेंगे हर साल 100000 रुपये की पेंशन? 
अगर 36 साल का कोई व्यक्ति 15 साल के लिए 10 लाख की पॉलिसी लेता है और 15 साल तक वह हर साल ₹66150, हर छह महीने पर ₹33653, हर तीन महीने पर ₹16950 या हर महीने ₹5691 में से एक विकल्प चुनता है और 15 साल तक लगातार प्रीमियम भरता है तो 2 साल के बाद यानी 53वें साल की उम्र से उसे सालाना 1 लाख रुपये यानी 10 लाख रुपये के सम एश्‍योर्ड का 10 फीसदी खाते में जमा होता रहेगा. 

Advertisement
Advertisement