scorecardresearch
 

Ramayana की स्टारकास्ट का विवादों से पुराना नाता! क्यों सुर्खियों में रहे रणबीर, साई पल्लवी और यश?

रामायण की कास्टिंग को लेकर बहस जारी है. इस बीच रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के पुराने विवाद फिर चर्चा में आ गए हैं. जानिए इन तीनों सितारों से जुड़े वे मामले, जिन पर पहले भी सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था.

Advertisement
X
जब विवादों में आए रामायण के सितारे (Photo: ITGD)
जब विवादों में आए रामायण के सितारे (Photo: ITGD)

नितेश तिवारी की 'रामायण' अपने ऐलान के साथ ही चर्चा में है. फिल्म के VFX और स्टारकास्ट की तारीफ हो रही है, लेकिन दूसरी तरफ इसके कलाकारों से जुड़े पुराने विवाद भी फिर सुर्खियों में आ गए हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश फिल्म में राम-सीता और रावण का किरदार निभाने वाले हैं. इनकी कास्टिंग पर सवाल भी उठ रहे हैं, और ये विवादों का भी शिकार हो रहे हैं. लेकिन तीनों अलग-अलग वजहों से पहले भी विवादों का सामना कर चुके हैं. आइए जानते हैं पूरी कहानी...

रणबीर कपूर: 'एनिमल' की इमेज, रेड मीट और 'फैलाओ' वाले बयान पर विवाद

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सबसे ज्यादा बहस उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज को लेकर हुई. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि 'एनिमल' जैसी हिंसक और ग्रे शेड वाले किरदार के बाद उन्हें भगवान राम के रूप में स्वीकार करना कुछ दर्शकों के लिए मुश्किल हो सकता है. फिल्म के बाद रणबीर को एक मिसॉजिनिस्टिक शख्स के तौर पर भी आंका गया था.

इसके अलावा, एक और विवाद तब हुआ जब सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुईं कि रणबीर इस रोल के लिए पूरी तरह सात्विक लाइफस्टाइल अपना चुके हैं. हालांकि, बाद में कपूर परिवार के एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो में वह नॉन-वेज खाते लोगों के बीच घिरे नजर आए. दावा किया गया कि रणबीर ने नॉन-वेज नहीं छोड़ा है, इसलिए उस सीन को ठीक तरह से दिखाया नहीं गया. इसलिए इसके बाद लोगों ने उस दावे पर सवाल उठाए जहां कहा गया था कि रणबीर ने सात्विक लाइफस्टाइल को अपना लिया है.

Advertisement

रणबीर पहले भी 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान विवादों में आए थे. उन्होंने पत्नी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर मजाक करते हुए कहा था कि वह 'फैल गई हैं.' इस बयान को कई लोगों ने बॉडी-शेमिंग बताया, जिसके बाद रणबीर ने सफाई दी और माफी भी मांगी.

साई पल्लवी: एक इंटरव्यू के बयान पर मचा था बवाल

साई पल्लवी पहले भी अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ चुकी हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा और गायों के नाम पर हुई मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए कहा था कि किसी भी बेगुनाह इंसान या जानवर के साथ हिंसा गलत है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया. कई लोगों ने उनकी आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनके बयान का मतलब गलत तरीके से पेश किया गया.

अब 'रामायण' में सीता के रोल को लेकर भी उनके लुक, हिंदी और स्क्रीन प्रेजेंस पर बहस छिड़ी हुई है, जबकि बड़ी संख्या में दर्शक उनकी एक्टिंग का समर्थन कर रहे हैं.

यश: जमीन विवाद और 'इंटीमेट सीन' वाली चर्चा

KGF स्टार यश का नाम भी समय-समय पर विवादों में आया है. कुछ साल पहले उनके परिवार का नाम कर्नाटक में एक कथित जमीन विवाद से जुड़ी खबरों में सामने आया था. हालांकि, इस मामले में अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आईं और यह कोई बड़ा आपराधिक मामला नहीं बना.

Advertisement

इसके अलावा, यश ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कहा था कि वह फिल्मों में इंटीमेट सीन करने से बचना चाहते हैं. यश ने कहा था कि वो ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते जिन्हें वो परिवार के साथ बैठकर न देख सकें. उन्हें शर्म आती है. लेकिन इसके उलट यश ने 'टॉक्सिक'  में कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया संग कई ऐसे इंटीमेट सीन्स दिए हैं, जिनपर जोरों की चर्चा हो रही है. इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर खूब बहस जरूर देखने को मिली.

फिलहाल 'रामायण' रिलीज से पहले ही अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है. एक तरफ फिल्म के किरदारों को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, वहीं दूसरी तरफ कलाकारों से जुड़े पुराने विवाद भी फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर इन सितारों की परफॉर्मेंस दर्शकों की सभी बहसों पर विराम लगा पाती है या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement