
दुबई में ईरान की तरफ से हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों ने वहां के लोगों को खौफ में डाल दिया है. रातभर बम धमाकों की आवाज ने डर का माहौल पैदा कर दिया है. कई इंडियन सेलेब्स दुबई में फंसे हुए हैं. इनमें नरगिस फाखरी भी शामिल हैं. इंस्टा पोस्ट में एक्ट्रेस ने वहां के मुश्किल हालातों का ब्यौरा दिया है. नरगिस ने बताया कि वो पिछले 2 दिनों से दुबई में हैं. ऐसी सिचुएशन देखकर वो डर गई हैं.
नरगिस की पोस्ट वायरल
नरगिस ने अपने घर की बालकनी से फोटो शेयर की है. इसमें पूरा इलाका शांत नजर आता है. पोस्ट पर एक्ट्रेस ने लिखा कि दुबई में बीते उनके दो दिन क्रेजी रहे. नरगिस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. जिसमें बम धमाकों की आवाज साफ सुनाई देती है. वो लिखती हैं- मेरी बालकनी से नाइट व्यू कुछ ऐसा दिखता है. चाहे कुछ भी हो, लेकिन एंग्जाइटी और डर की फीलिंग बनी हुई है क्योंकि आपको नहीं पता आगे क्या होने वाला है. आप सो भी नहीं सकते हो, क्योंकि आपका दिमाग हाई अलर्ट पर है. काफी रात हो चुकी है, मैं अभी भी उठी हुई हूं.

मिसाइल अटैक ने भले ही लोगों को पैनिक सिचुएशन में डाल दिया हो. लेकिन वहां की अथॉरिटी जिस तरह से जंग से डील कर रही है, उसकी नरगिस ने तारीफ की है. दहशत के बीच नरगिस ने वहां के अधिकारियों की कोशिशों को सराहा है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिखाया गया है कैसे लोकल टीम लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नरगिस ने सहमति जताई और कहा कि वो शानदार काम कर रहे हैं.

पर्सनल फ्रंट पर, नरगिस ने पिछले साल टोनी बेग के साथ कैलिफॉर्निया में शादी की थी. उनकी निजी वेडिंग की फोटोज वायरल हुई थीं. फिल्मों की बात करें तो, नरगिस को हाउसफुट 5 में देखा गया था. वो रॉकस्टार फिल्म में रणबीर कपूर संग काम कर फेमस हुई थीं. सालों से वो हिंदी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वो अपनी खूबसूरती के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं. इंस्टा पर उनकी ग्लैमरस इमेज की झलक देखी जा सकती है.