scorecardresearch
 

क्या कमाल है... 'मैं वापस आऊंगा' ने सातवें दिन लिया बड़ा जंप, शोज बढ़ा रहे थिएटर्स

धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के दम पर 'मैं वापस आऊंगा' ने वर्किंग डेज में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि गुरुवार को फिल्म ने बुधवार के मुकाबले 25% से ज्यादा हुआ. रिलीज के सातवें दिन, हफ्ते के बीच में ऐसी तगड़ी जंप ने बता दिया है कि इम्तियाज अली की फिल्म अब जनता को खींचने लगी है.

Advertisement
X
'मैं वापस आऊंगा' ने सातवें दिन किया बड़ा कमाल (Photo: Screengrab)
'मैं वापस आऊंगा' ने सातवें दिन किया बड़ा कमाल (Photo: Screengrab)

डायरेक्टर इम्तियाज अली की बंटवारे पर बनी लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा अब जनता में पैठ बना चुकी है. शानदार रिव्यूज के साथ आई इस फिल्म को पहले ही दिन से जमकर तारीफें मिल रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत के बावजूद जनता से फिल्म को बहुत तगड़ा वर्ड ऑफ माउथ मिला, जो हफ्ते के कामकाजी दिनों में फिल्म को जबरदस्त सपोर्ट दे रहा है.

कमाल यह है कि रिलीज के सातवें दिन मैं वापस आऊंगा का कलेक्शन लगभग उस लेवल पर पहुंच गया, जो संडे को था. यह जंप बता रहा है कि अब पब्लिक की तारीफें घर बैठे दर्शकों को भी थिएटर्स तक खींचने लगी हैं. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी का तगड़ा काम अब रंग दिखाने लगा है. 

मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस पर कमाल

शुक्रवार को अपने हिस्से के लिमिटेड शोज से मैं वापस आऊंगा ने 1.15 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया था. सिनेमा के पॉपुलर मसालों और भीड़ जुटाने वाले बड़े स्टार्स के नामों के बिना आई इस फिल्म की शुरुआत आंकड़ों में स्लो नजर आ रही थी. लेकिन कहानी और कलाकारों के दमदार काम की ताकत ने शनिवार-रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जंप दिलवाया. फिल्मों की रफ्तार रोकने वाले मंडे को भी मैं वापस आऊंगा शुक्रवार वाले लेवल पर बनी रही और मंगलवार को ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे ऑफर के सस्ते टिकट फिल्म के लिए भीड़ लेकर आए जिससे कलेक्शन 40% से ज्यादा बढ़ गया.

Advertisement

मगर फिल्म बिजनेस पर नजर रखने वालों को डर था कि बुधवार से टिकटों के दाम फिर से नॉर्मल लेवल पर आने के बाद कहीं मैं वापस आऊंगा फिर स्लो न हो जाए. मगर तब तक इमोशनल कहानी का कनेक्शन जनता के साथ बन चुका था. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि नॉर्मल टिकट प्राइस के साथ बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कलेक्शन किया, जो सस्ते टिकट वाले मंगलवार से भी ज्यादा था. अब गुरुवार का कलेक्शन मैं वापस आऊंगा के जादू का सबसे बड़ा सबूत बन गया है.

रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जो बुधवार के मुकाबले 25% से भी ज्यादा है. मैं वापस आऊंगा का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन अभी तक संडे का था- 2.50 करोड़ रुपये. जबकि गुरुवार का कलेक्शन ऑलमोस्ट संडे के लेवल पर पहुंच गया. एक बड़ा कमाल यह भी है कि जहां मंगलवार को फिल्म के करीब 2000 शोज चले थे, वहीं गुरुवार को शोज की गिनती 2150 के बहुत करीब पहुंच गई.

यह बताता है कि वर्किंग डेज में मैं वापस आऊंगा की डिमांड बढ़ते देखकर थिएटर्स ने फिल्म के शोज भी बढ़ाए हैं. कलेक्शन में जंप और बढ़ते शोज इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि मैं वापस आऊंगा को थिएटर्स में अपना जादू बुनने में पहला हफ्ता जरूर लगा, मगर दूसरे हफ्ते में इसका जादू भीड़ बढ़ाने के लिए तैयार है. यह तय नजर आ रहा है कि दूसरे वीकेंड में इम्तियाज अली की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा जंप लेने के लिए तैयार है. अब बस देखना यह है कि मैं वापस आऊंगा का यह जादू, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कैसी कामयाबी दिलवाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement