scorecardresearch
 

'मैं वापस आऊंगा' हुई हिट! 20 दिन में 50 करोड़ कमाकर किया कमाल, अब भी ओपनिंग से ज्यादा कलेक्शन

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी है. पहले हफ्ते में महज 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद जहां ट्रेड पंडितों ने इसे फ्लॉप मान लिया था, वहीं फिल्म ने 20-30 साल पुराना बॉक्स ऑफिस ट्रेंड दोहराते हुए कमाल की वापसी की है.

Advertisement
X
'मैं वापस आऊंगा' फाइनली हुई हिट (Photo: Screengrab)
'मैं वापस आऊंगा' फाइनली हुई हिट (Photo: Screengrab)

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा इस साल बॉलीवुड की सबसे चर्चित सरप्राइज हिट बन गई है. पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को ट्रेड पंडितों ने पहले हफ्ते के बाद ही फ्लॉप कहना शुरू कर दिया था, लेकिन मैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है जो आज से 20-30 साल पहले देखने को मिलता था. शुरुआत में फ्लॉप कहलाने के बाद, तीन हफ्ते बाद मैं वापस आऊंगा हिट का टैग पाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

50 करोड़ पार हुई मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की इस फिल्म में कोई भी ऐसा मसाला नहीं था जिसे देखकर कोई इसे बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन करने के लिए तैयार फिल्म बताए. इसलिए मैं वापस आऊंगा को ऑडियंस खोजने में थोड़ा वक्त लगा. पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को दर्शकों का प्यार ऐसा मिला कि दूसरे हफ्ते में कमाई 80% से ज्यादा बढ़कर 22.55 करोड़ रुपये पहुंच गई.

तीसरे वीकेंड से मैं वापस आऊंगा ने फिर से जंप लिया और कामकाजी दिनों में भी अच्छी ऑडियंस बटोरती दिखी. मंगलवार को फिल्म ने जहां सोमवार से ज्यादा कलेक्शन किया था, वहीं बुधवार को भी सोमवार वाला लेवल मेंटेन रहा. सैकनिल्क का डेटा बता रहा है कि बुधवार को मैं वापस आऊंगा ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो लगभग सोमवार के 1.50 करोड़ रुपये के बराबर है.

Advertisement

तीसरे हफ्ते में भी पहले हफ्ते से बड़ी कमाई 

तीसरे हफ्ते के 5 दिनों में ही 'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन 16 करोड़ से ज्यादा है, जो अभी भी पहले हफ्ते के कलेक्शन से ज्यादा है. अब 20 दिनों में मैं वापस आऊंगा का टोटल नेट कलेक्शन 50.95 करोड़ रुपये हो चुका है. इस फिल्म का रिपोर्टेड बजट 70 करोड़ रुपये था.

आजकल फिल्मों के बजट में ओटीटी डील्स का भी बड़ा हिस्सा रहता है, इसलिए बजट का करीब 65% कलेक्शन थिएटर्स से कर लेने पर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कामयाब माना जाता है. यानी मैं वापस आऊंगा को सक्सेसफुल कहलाने के लिए करीब 45 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत थी. अब ऑलमोस्ट 51 करोड़ रुपये के साथ मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट कहलाने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement