scorecardresearch
 

करीना कपूर-अनन्या पांडे ने किया दीपिका पादुकोण को सपोर्ट, 8 घंटे शिफ्ट डिमांड को बताया सही

दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी. इसके चलते उन्हें 'स्पिरिट' के साथ-साथ 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से भी हाथ धोना पड़ा था. अब करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने इस डिमांड का बचाव किया है.

Advertisement
X
करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण को सपोर्ट (Photo: Instagram/Kareena Kapoor Khan)
करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण को सपोर्ट (Photo: Instagram/Kareena Kapoor Khan)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 2025 में एक्टर्स के आठ घंटे की वर्क शिफ्ट पर बहस छेड़ दी थी. खबर आई थी कि दीपिका ने कथित तौर पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में काम करने के लिए इस शिफ्ट की डिमांड की, जिसे वांगा ने रिजेक्ट कर दिया था. इसके बाद दीपिका, 'स्पिरिट' से बाहर हो गईं. फिर उन्हें फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से भी हाथ धोना पड़ा. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने इस डिमांड का बचाव किया है.

करीना कपूर ने क्या कहा?

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने बच्चों की देखभाल करते हुए काम करने पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि उनके अनुसार सब कुछ अच्छी तरह प्लान करना जरूरी है और एक्टर्स को शुरुआत से ही प्रोड्यूसर्स के साथ क्लियर होना चाहिए. उन्होंने बताया कि जब वे 'द बकिंघम मर्डर्स फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो उन्होंने प्रोड्यूसर्स को साफ कहा था कि उन्हें बच्चों के पास लौटना होगा. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि सैफ अली खान लंदन में बच्चों के साथ थे जब वे शूटिंग कर रही थीं.

करीना कपूर ने दीपिका की आठ घंटे की शिफ्ट डिमांड पर बात करते हुए कहा कि अगर एक्टर्स शादीशुदा हैं, तो उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो समझता हो, क्योंकि दोनों काम नहीं कर सकते और बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकते. करीना ने कहा कि कभी-कभी छोटे-छोटे त्याग करने या फिल्म न करने तक की बात आ जाती है.

Advertisement

एक्ट्रेस ने कहा, 'तो मुझे लगता है कि अगर आप शादीशुदा हैं, बच्चों वाले हैं, और एक महिला के रूप में अगर आप वह समय नहीं देना चाहतीं, तो आप कह सकती हैं कि यह मैं चाहती हूं. मैं इतने घंटे काम कर सकती हूं. मुझे लगता है कि फिल्म शुरू होने से बहुत पहले ऐसा कहना पूरी तरह ठीक है. आपको ईमानदार होना चाहिए. बेशक कुछ दिन गड़बड़ हो सकते हैं, क्योंकि कुछ दिन कुछ न कुछ गलत हो ही जाता है. आपको ओपननेस रखनी चाहिए. सब कुछ प्लान के मुताबिक नहीं चल सकता. इसलिए इतनी फ्लेक्सिबिलिटी होनी चाहिए, वरना बहुत मुश्किल हो जाता है.'

अनन्या ने किया दीपिका का बचाव?

एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में पहले 16 घंटे की शिफ्ट होती थी, लेकिन अब इसे 12 घंटे तक कर दिया गया है. उन्होंने जोड़ा कि सिनेमा को छह घंटे तक सीमित नहीं किया जा सकता, क्योंकि एक दिन में बहुत कुछ होता है.

अनन्या पांडे ने भी दीपिका का बचाव किया. उन्होंने कहा, 'मैंने दीपिका के साथ काम किया है, और मां बनने से पहले ऐसा कुछ नहीं था. वह काम करती थीं, वर्कशॉप्स के लिए आती थीं, कोई शिकायत नहीं, कुछ मांग नहीं. अब वह मां हैं, यह वह जरूरत है जो उनके बच्चे के पहले दो सालों में मौजूद रहने के लिए है. मुझे लगता है कि प्रोड्यूसर से बात करके बैलेंस ढूंढना ठीक है. यह कुछ ऐसा है जिसे वर्क आउट किया जा सकता है.'

Advertisement

दीपिका पादुकोण की डिमांड

मई 2025 में दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हो गई थीं. उनके बाहर होने के बाद रिपोर्ट्स आईं कि एक्ट्रेस ने प्रॉफिट शेयर और आठ घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग की थी, जो डायरेक्टर को पसंद नहीं आई. बाद में उन्हें तृप्ति डिमरी से रिप्लेस किया गया.

इसके बाद सितंबर 2025 में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने ऐलान किया कि दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह उनके 25 प्रतिशत पे हाइक, टीम के लिए फाइव-स्टार होटल स्टे और सात घंटे के वर्क डे की डिमांड की वजह से हुआ है. इन घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री में फिक्स्ड वर्किंग आवर्स पर बहस छेड़ दी थी, जो अभी तक चल रही है.

तमाम एक्टर्स इस बारे में अपने राय रख चुके हैं. नवंबर 2025 में, दीपिका पादुकोण ने हार्पर्स बाजार इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि आठ घंटे की शिफ्ट क्यों आदर्श है. उन्होंने वर्कप्लेस में न्यू मदर्स के लिए ज्यादा सपोर्ट की मांग की और कहा था कि आठ घंटे का वर्क शिफ्ट इंसानी दिमाग और बॉडी के लिए काफी है और बच्चों को सेट पर लाना नॉर्मलाइज होना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement