scorecardresearch
 

रणवीर सिंह की धुरंधर की सफलता ने खोला 'तख्त' का रास्ता? करण जौहर ने दिया बड़ा अपडेट

करण जौहर ने इस बात की पुष्टि की है कि भले ही फिल्म 'तख्त' के कोई डेरिवेटिव या वर्जन नहीं बनाए जा रहे हैं, लेकिन इस फिल्म को हमेशा के लिए बंद भी नहीं किया गया है.

Advertisement
X
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर (Photo: x/@DharmaMovies)
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर (Photo: x/@DharmaMovies)

करण जौहर का भव्य ऐतिहासिक ड्रामा 'तख्त' भले ही अभी के लिए रोक दी गई हो, लेकिन इसे भुलाया नहीं गया है. साल 2020 में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी कास्ट के साथ इसकी अनाउंसमेंट की गई लेकिन फिर इसपर अचानक काम बंद हुआ. अब करण जौहर ने इस पर रिएक्शन दिया है.

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद, फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या 'तख्त' फिर से शुरू होगी? हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हाल ही में हुई बातचीत में करण जौहर ने इस बात की पुष्टि की कि अभी 'तख्त' का कोई दूसरा रूप या वर्जन नहीं बनाया जा रहा है, लेकिन फिल्म को हमेशा के लिए बंद भी नहीं किया गया है.

करण जौहर ने क्या कहा?
करण जौहर ने कहा, "अभी तख्त का कोई दूसरा रूप नहीं बनाया जा रहा है. इसे फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है. लेकिन 'तख्त' एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं निश्चित रूप से तब तक बनाऊंगा जब तक मैं सांस ले रहा हूं और अपने पैरों पर खड़ा हूं. मैं इसे अब तक लिखी गई सबसे मजबूत स्क्रीनप्ले में से एक मानता हूं, जिसे सुमित रॉय ने लिखा है. इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है. मेरा मानना ​​है कि यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन लिखा हुआ काम है, और मुझे उम्मीद है कि मैं एक दिन यह फिल्म जरूर बनाऊंगा.'

Advertisement

बता दें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली 'तख्त' क्रिसमस 2021 पर रिलीज होने वाली थी. हालांकि, इसपर अचानक कम बंद हो गया.

पिछले साल, Galatta Plus के साथ एक बातचीत में, करण जौहर ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी कि फिल्म के साथ क्या गलत हुआ था. ज्यादा विस्तार में जाए बिना, फिल्ममेकर ने स्वीकार किया कि कई कारणों की वजह से यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया. हालांकि, करण ने जोर देकर कहा, 'यह फिल्म मेरी मेज पर है, और मैं इसे एक दिन जरूर बनाऊंगा.' 

अब, जब करण ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फिल्म को सिर्फ रोका गया है, रद्द नहीं किया गया है, तो बॉलीवुड के दीवानों के बीच उम्मीद की एक नई किरण जाग उठी है. चाहे इसका पैमाना हो, इसकी स्टारकास्ट, या फिर इसके मूल में मौजूद जबरदस्त ऐतिहासिक ड्रामा—'तख्त' धर्मा प्रोडक्शंस के उन सबसे ज्यादा मचअवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिनका अभी भी साकार होना बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement