scorecardresearch
 

तलाक के बाद बेटी की परवरिश करने में छूटे एक्टर के पसीने, बोला- नहीं मिलना चाहते लोग

हाल ही में एक चैट शो पर एक्टर इमरान खान ने बताया कि उनकी बेटी इमारा की कुछ सहेलियों की मांएं उनके घर प्ले डेट के लिए बच्चों को भेजने में असहज महसूस करती हैं, क्योंकि घर में कोई महिला नहीं है.

Advertisement
X
बेटी की परवरिश पर बोले इमरान खान  (Photo: Instagram @imrankhan)
बेटी की परवरिश पर बोले इमरान खान (Photo: Instagram @imrankhan)

इमरान खान ने हाल ही में वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के साथ कमबैक किया है. अब वे सिंगल पेरेंट होने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं. अपनी बेटी इमारा के बारे में अक्सर बात करते हुए उन्होंने बताया है कि वे अपनी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक के साथ उसकी कस्टडी शेयर करते हैं. हाल ही में एक चैट शो पर इमरान खान ने बताया कि इमारा की कुछ सहेलियों की मांएं उनके घर प्ले डेट के लिए बच्चों को भेजने में असहज महसूस करती हैं, क्योंकि घर में कोई महिला नहीं है.

इमरान खान हाल ही में परिणीति चोपड़ा के नए शो मॉम टॉक्स (Mom Talks) में पहुंचे. उन्होंने बताया कि बेटी के साथ रहते हुए उसकी प्ले डेट्स अरेंज करना अक्सर बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है. एक्टर ने कहा, 'मैं प्लान बनाने की कोशिश करता हूं. इमारा मुझसे कहती है, 'क्या आप इस फ्रेंड से पूछ सकते हो कि वो खेलने आ सकती है?' तो मैं नंबर ढूंढकर उसकी मॉम को मैसेज करता हूं- 'क्या सो-एंड-सो खेलने आ सकती है?' और वे जवाब देतीं, 'सॉरी, आज नहीं.' अगले हफ्ते फिर मैं पूछता हूं- 'हाय, क्या हम कर सकते हैं?' वे कहतीं, 'नहीं, आज नहीं.''

इमरान से दूसरे बच्चों की मांओं को है दिक्कत?

इमरान खान ने बताया कि धीरे-धीरे उन्हें एक बात का एहसास हुआ. अपनी बेटियों को उनके घर भेजने में कुछ मांओं को हिचकिचाहट होती है, खासकर इसलिए क्योंकि तलाक के बाद वे अब अकेले रहते हैं. हालांकि वे इमारा के पिता हैं, फिर भी घर में किसी महिला का न होना कुछ पेरेंट्स को असहज कर देता है. उन्होंने कहा कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें बिजी होने, क्लासेस या दूसरे बहाने मिलते रहे. कई बार ऐसा होने के बाद उन्हें समझ आया कि असली वजह उनके अकेले रहने का मसला है.

Advertisement

इमरान ने उनकी भावना को भी समझा और कहा, 'देखिए हम जिस दुनिया में रहते हैं, वहां समस्या वाले पुरुषों की कमी नहीं है. आप समझ सकते हैं कि यह सोच कहां से आती है. यह दिल तोड़ने वाला था, क्योंकि हफ्ते दर हफ्ते मुझे अपनी बेटी से कहना पड़ता था, 'सॉरी, तुम्हारी फ्रेंड नहीं आ सकती.''

इमरान की इस खुली बात पर परिणीति चोपड़ा हैरान थीं. उन्होंने सिंगल मदर्स और सिंगल फादर्स के प्रति समाज के नजरिए की तुलना करते हुए कहा, 'अगर यही स्थिति किसी महिला सिंगल पेरेंट की होती (मैं सिंगल मदर भी नहीं कहना चाहती), तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें यह समस्या होती. बल्कि लोग सहानुभूति दिखाते. सोचते कि 'ओह, वो सिंगल मदर है, मुझे अपनी बेटी को खेलने भेजना चाहिए.' लेकिन सिंगल फादर के साथ वैसा नहीं होता.'

सिंगर फादर को नहीं मिलता सपोर्ट

इमरान खान ने सिंगल फादर्स को मिलने वाले इमोशनल सपोर्ट की कमी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि सिंगल मदर्स को आमतौर पर अन्य महिलाओं से ज्यादा समझ, इमोशनल सहारा और व्यावहारिक मदद मिलती है, जबकि सिंगल फादर्स को यह नहीं मिलता. उन्होंने कहा, 'सिंगल फादर को वह सपोर्ट सिस्टम नहीं मिलता, जो मेल रिलेशनशिप्स की दुर्भाग्यपूर्ण प्रकृति का हिस्सा है. मर्दानगी की एक ही परिभाषा हमें सिखाई जाती है कि पुरुष मजबूत होते हैं, वे कमजोर नहीं होते. इसलिए पुरुष अपनी कमजोर और नाजुक भावनाओं को अक्सर व्यक्त नहीं कर पाते. जबकि महिलाएं दो-तीन सहेलियों से इमोशनल सपोर्ट ले लेती हैं. पुरुष का रिश्तों में अक्सर 'यार, ब्रो, मर्द बन, कमजोर मत बन' वाला रवैया होता है.'

Advertisement

बता दें कि इमरान खान ने अवंतिका मलिक से 2011 में शादी की थी. कपल ने 2014 में बेटी इमारा का स्वागत किया. शादी के लगभग आठ साल के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. 2024 में इमरान ने एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन के साथ अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल रूप से कंफर्म किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement