scorecardresearch
 

शाहिद ने उड़ाया मजाक तो कृति ने कर दिया 'अटैक'! डायरेक्टर को भी नहीं छोड़ा

कॉकटेल 2 के सेट से शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. रोटी बेलने को लेकर शाहिद ने कृति का मजाक उड़ाया तो एक्ट्रेस ने उन पर आटा फेंक दिया. देखते ही देखते पूरा सेट आटे की होली में बदल गया.

Advertisement
X
कॉकटेल 2 के सेट पर हुई होली पार्टी (Photo: Screengrab)
कॉकटेल 2 के सेट पर हुई होली पार्टी (Photo: Screengrab)

फिल्म कॉकटेल 2 के सेट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. आमतौर पर सितारे रंगों से होली खेलते नजर आते हैं, लेकिन यहां तो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने आटे से ही होली खेल डाली.

वीडियो में कृति सेनन रोटी बेलने की कोशिश करती नजर आती हैं. लेकिन जैसे ही शाहिद कपूर ने उनका मजाक उड़ाया, एक्ट्रेस ने भी बिना देर किए उन पर आटा फेंक दिया. फिर क्या था... देखते ही देखते पूरा सेट आटे के गुबार से भर गया और हर कोई एक-दूसरे के चेहरे पर आटा मलता और उड़ाता नजर आया.

फिल्म के सेट पर मची धूम!

शाहिद, कृति और रश्मिका की ये मस्ती देखकर सेट पर मौजूद क्रू भी खुद को रोक नहीं पाया. कुछ ही देर में पूरा माहौल किसी फिल्म सेट से ज्यादा एक फुल-ऑन होली पार्टी जैसा लगने लगा. हर तरफ हंसी-मजाक, शरारत और आटे की बरसात देखने को मिली. इस मजेदार वीडियो को कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, हमने सच में आटे से होली खेली. सेट पर बिताया सबसे बिखरा हुआ और सबसे गंदगी वाला दिन.

Advertisement

शाहिद-कृति-रश्मिका की मस्ती ने जीता दिल

वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. कृति, रश्मिका और शाहिद का मस्तीभरा अंदाज भी फैंस को खूब अपील कर रहा है. यूजर्स लिख रहे हैं कि- फिल्म शूट करते हुए इन लोगों ने कितनी मस्ती की है, ये साफ पता चल रहा है. क्रू को बेस्ट टाइम मिला है. 

वहीं दूसरी तरफ फिल्म का नया गाना 'वल्लाह' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. गाने की धुन और स्टारकास्ट की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कॉकटेल 2 का, जो 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन उससे पहले सेट से सामने आया ये मस्तीभरा वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement