scorecardresearch
 

'इंडिया हिल चुका है', CJP के विरोध प्रर्दशन में शामिल हुईं एक्ट्रेस पूनम पांडे, बोलीं- बच्चे तकलीफ में हैं

जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रर्दशन में एक्ट्रेस पूनम पांडे भी शामिल हुईं. पूनम ने छात्रों के सपोर्ट में आवाज उठाई और सरकार से खास अपील भी की. जानिए, संसद मार्च पर पूनम पांडे ने क्या कहा?

Advertisement
X
CJP को सपोर्ट करने पहुंचीं पूनम पांडे
CJP को सपोर्ट करने पहुंचीं पूनम पांडे

देश की राजधानी दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रर्दशन अब काफी ज्यादा उग्र हो गया है. जंतर-मंतर पर बीते कई दिनों से CJP का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें देशभर की आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे भी छात्रों के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. CJP आज संसद भवन तक मार्च करेगी. मगर इससे पहले रविवार को एक्ट्रेस पूनम पांडे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर CJP को सपोर्ट करती हुई नजर आईं. 

छात्रों के सपोर्ट में क्या बोलीं पूनम पांडे?

पूनम पांडे ने सरकार से अपील की कि वो छात्रों के सवालों का जवाब दें. न्यूज एजेंसी ANI संग बातचीत में पूनम पांडे ने खुलकर अपनी राय सामने रखी. संसद मार्च को लेकर पूनम पांडे बोलीं- इतने दिनों से पूरा इंटरनेट, पूरा इंडिया गूंज रहा है, चिल्ला रहा है इस प्रोटेस्ट को लेकर. मैं भी उसी चीज के लिए आई हूं. मैं सरकार से अपील करती हूं कि प्लीज इनकी बात सुन लीजिए. उन्होंने खाना नहीं खाया है. सोनम वांगचुक सर तो पहले से ही बीमार हैं. मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि वो ठीक रहें. 

'मैं यही बोलने आई हूं कि इतना सबकुछ जो हम इंटरनेट पर देख रहे हैं, मुद्दा बहुत ही बुरी तरह से भटका है. अब पूरा इंडिया हिल चुका है. डिवाइड हो रहा है तो अब हम वो न करें. हम इसे धार्मिक न बनाएं. हम इसे पॉलिटिकल इश्यू भी न बनाएं.' 

Advertisement

पूनम आगे बोलीं- इस प्रोटेस्ट की शुरुआत नीट एग्जाम लीक की वजह से हुई थी. लेकिन आज मुद्दा कुछ और बन गया है. मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुद्दे से भटके नहीं. मैं जानती हूं कि ये साइलेंट प्रोटेस्ट है. बस उम्मीद है कि बच्चों को तकलीफ न हो.

 

संसद मार्च पर क्या बोलीं पूनम?

संसद मार्च पर पूनम आगे बोलीं- मैं बस दुआ करती हूं कि बच्चों को और तकलीफ न हो. वो पहले से ही काफी तकलीफ में हैं. एक बच्चा 7-8 घंटे, एक-एक दिन पढ़ता है, सालों पढ़ता है एक पेपर की तैयारी के लिए. अपने पूरे भविष्य की तैयारी करने के लिए और एक दम से पेपर लीक हो जाए तो उसका पूरा भविष्य हिल जाता है. सोचो अगर बच्चा बोल रहा है कि वो सुसाइड कर लेगा तो उसका माइंडसेट क्या होगा? हमें ऐसे बच्चों को सिर्फ सपोर्ट करना चाहिए. 

 

 

बता दें कि आज कॉकरोच जनता पार्टी  सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए संसद मार्च कर रही है. CJP के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) लागू कर दी गई है. सिर्फ जंतर-मंतर पर ही शांति से प्रदर्शन करने की छूट है. CJP में मौजूद सभी स्टूडेंट्स ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement