scorecardresearch
 

कपूर खानदान की बेटी के हाथों में सजी मेहंदी, नाचते-गाते दूल्हे ने ली एंट्री, दुल्हन को लगाया गले-किया दुलार

अंशुला कपूर 6 जुलाई को रोहन ठक्कर संग शादी करने जा रही हैं. मेहंदी, चूड़ा और कलीरा सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. कपल का प्यार देख फैंस बेहद खुश हो रहे हैं.

Advertisement
X
अंशुला कपूर को लगा मेहंदी (Photo: Screengrab)
अंशुला कपूर को लगा मेहंदी (Photo: Screengrab)

कपूर खानदान में इन दिनों खुशियों की बरसात हो रही है. बोनी कपूर की लाडली और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं. 6 जुलाई को अंशुला अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सात फेरे लेंगी, लेकिन उससे पहले शादी की रस्मों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

अंशुला को लगी मेहंदी

मेहंदी सेरेमनी में अंशुला किसी परी से कम नहीं लगीं. मिरर वर्क और गुजराती स्टाइल सीप डिटेलिंग वाले ब्लू लहंगे में उनका अंदाज देखते ही बन रहा था. वहीं होने वाले दूल्हे राजा रोहन ठक्कर ने ढोल की थाप पर जबरदस्त डांस करते हुए एंट्री मारी. वेन्यू पर पहुंचते ही उन्होंने अंशुला को गले लगाया, प्यार से दुलारा और फिर दोनों ने साथ में दिल खोलकर डांस किया. कपल की ये रोमांटिक केमिस्ट्री अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है.

दिलचस्प बात ये है कि अंशुला की मेहंदी सेरेमनी को और भी खास बनाने का जिम्मा उनकी बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने उठाया. दोनों ने सारी तैयारियां सीक्रेट रखीं और अंशुला को शानदार सरप्राइज दिया. अपनी बहनों की इस प्यारी कोशिश से अंशुला भी भावुक और बेहद खुश नजर आईं.

Advertisement

चूड़ा पहने थिरकती दिखीं अंशुला

मेहंदी के बाद चूड़ा और कलीरा सेरेमनी का रंग भी खूब जमा. ऑलिव ग्रीन सूट में सजी-धजी अंशुला हाथों में चमचमाते कलीरे पहन स्टेज पर दोस्तों के साथ जमकर थिरकती दिखीं. उनके चेहरे की मुस्कान साफ बता रही थी कि वो अपनी ड्रीम वेडिंग के हर पल को खुलकर जी रही हैं.

कजिन सोनम कपूर ने भी मेहंदी वेन्यू की खूबसूरत सजावट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई. अब सबकी नजरें 6 जुलाई पर टिकी हैं, जब पूरा कपूर परिवार इस ग्रैंड वेडिंग का गवाह बनेगा.

फिलहाल, अंशुला और रोहन की प्री-वेडिंग सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस इस होने वाले दूल्हा-दुल्हन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. उनके हाथों में रोहन के नाम की मेहंदी लग चुकी है, अब इंतजार है जब वो दुल्हन बनेंगी, ये पल न सिर्फ अर्जुन और बोनी के लिए इमोशनल होगा, बल्कि पूरे कपूर परिवार के लिए भावुक कर देने वाला रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement