कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर चुकी हैं. 5 जुलाई को कपल ने मुंबई के ताज होटल में इंटीमेट वेडिंग की. सोशल मीडिया में रोहन और अंशुला को ढेरों बधाई मिल रही हैं. उनकी शादी के इनसाइड वीडियो भी इंस्टा पर वायरल हैं.
रोहन की हुईं अंशुला कपूर
अंशुला ने भी शादी की ऑफिशियल तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं. उनकी और रोहन की केमिस्ट्री दमदार लगी. एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपल अपनी शादी रजिस्टर कराता है. दोनों डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते हैं. इस बीच रोहन की मां इमोशनल दिखीं. वो अपनी बहू पर जमकर प्यार लुटाती हैं. रोहन की मां बेटे-बहू को जोर से हग करती हैं. फिर अंशुला की नजर उतारती हैं. दोनों का हाथ पकड़कर कुछ कहती हैं. सास का लाड प्यार देख अंशुला का चेहरा खिल उठता है. वीडियो में जाह्नवी और खुशी कपूर भी नजर आती हैं. रेड कुर्ता पायजामे में अर्जुन कपूर हैंडसम दिखे.
फैंस अंशुला का सास संग बॉन्ड देखकर भावुक हो रहे हैं. लोगों का कहना है अंशुला लकी हैं जो उन्हें इतना प्यार करने वाली सासू मां मिली हैं. अंशुला के वेडिंग लुक की इंटरनेट पर चर्चा हो रही है. नारंगी लहंगे और कुंदन जूलरी में वो प्रीटी लगीं. उनके फेरों का वीडियो सामने आया है जिसमें वो मंडप पर चहकती हुई दिखीं. अंशुला को देखकर लगता है इस शादी का जैसे वो कबसे इंतजार कर रही थीं. वो पूरी शादी में मुस्कुराती हुई दिखीं.
अंशुला ने अपनी शादी के दिन मां मोना को खूब मिस किया. इसका सबूत उनकी वेडिंग फोटोज से मिलता है. मंडप के पास अंशुला ने मां की फोटो रखी हुई थी. वो अक्सर अपनी मां के नाम पोस्ट लिखती हैं. अंशुला और अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे. अंशुला की शादी में उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बहन की शादी में वो कई रस्मों को निभाती हुई दिखीं. अंशुला की शादी में दोनों ही स्टनिंग लगीं.