scorecardresearch
 

जय महाकाल... सास-दामाद ने टेका माथा, मिल गई ये बड़ी खुशखबरी

1 अप्रैल की सुबह अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया को पूरे भक्ति भाव से बाबा महाकाल के दर्शन करते देखा गया. दोनों ने पूजा अर्चना की. फिर वो नंदी महाराज के कानों में कुछ फुसफुसाए. सबको लगा खिलाड़ी कुमार नंदी भगवान से पिक्चर के लिए ही दुआ मांग रहे होंगे. मगर मामला कुछ और ही था बंधू!

Advertisement
X
अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया की दुआ में दम है (Photo: Screengrab)
अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया की दुआ में दम है (Photo: Screengrab)

सुबह मांगी दुआ, शाम तक हो गई कुबूल!

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सास-दामाद की जोड़ी में से एक अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया को मुश्किल से ही साथ देखा जाता है. मगर जब भी वो साथ आते हैं, कुछ खास ही होता है. इस बार भी कुछ वैसा ही हुआ. दोनों मिलकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे. दोनों का मकसद किसी को नहीं पता था. हम तो सोच रहे थे कि अक्षय अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' का प्रमोशन करने और उसकी सफलता की दुआ मांगने गए हैं. मगर मामला तो कुछ और ही था गुरु.

1 अप्रैल की सुबह अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया को पूरे भक्ति भाव से बाबा महाकाल के दर्शन करते देखा गया. सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और माथे पर बड़ा-सा तिलक लगाए एक्टर महादेव की पूजा अर्चना की. फिर वो नंदी महाराज के कानों में कुछ फुसफुसाए. सबको लगा कि मंदिर की परंपरा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी कुमार नंदी भगवान से पिक्चर के लिए ही दुआ मांग रहे होंगे. वो तो बाद में खुलासा हुआ कि सास-दामाद का असली मकसद क्या था.

Advertisement

बुधवार की शाम को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनीता आडवाणी के मामले में अपना फैसला सुनाकर वक्त बदल दिया, जज़्बात बदल दिए. असल में कभी डिंपल कपाड़िया के दिवंगत पति राजेश खन्ना की 'दोस्त' रहीं अनीता ने एक्टर संग अपने रिश्ते को 'शादी' का दर्जा देने की मांग की थी. ये मामला कई सालों से चला आ रहा है. 2012 में अनीता ने कई इंटरव्यू में दावा किया था कि राजेश खन्ना के साथ वो लिव-इन रिलेशनशिप में थीं. दोनों मिलकर भारत के पहले सुपरस्टार के घर 'आशीर्वाद' में रहते थे.

अनीता आडवाणी ने इस दावे के साथ-साथ अक्षय कुमार, राजेश की दुलारी बेटी ट्विंकल खन्ना और एक्स वाइफ डिंपल कपाड़िया पर बड़े आरोप भी लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि तीनों ने उनके साथ घरेलू हिंसा की और उन्हें सुपरस्टार की मौत के बाद उनके बंगले से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अनीता ने ये भी आरोप लगाया कि राजेश की मौत से पहले उनका ठीक से ख्याल नहीं रखा गया था. वो ही थीं, जिन्होंने एक्टर को संभाला. ऐसे में उनके रिश्ते को शादी का दर्जा दिया जाए.

नंदी महाराज के कानों में क्या बोले होंगे अक्षय कुमार? (Photo: Screengrab)

अब घरेलू हिंसा के मामले को तो बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2015 में ही रफा-दफा कर दिया था. बची रिश्ते को शादी का नाम देने की मांग की बात तो इसको भी टाटा-बाय-बाय कर दिया गया है. ये मांग अनीता आडवाणी ने पहले दिंडोशी सिविल कोर्ट में याचिका के रूप में डाली थी, जहां से खाली हाथ लौटने के बाद वो बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं. अनीता हाई कोर्ट के दरवाजे पर पहुंचीं तो डिंपल ने दामाद के साथ मिलकर महादेव का ही दरवाजा खटखटा दिया. मानो अक्षय ने नंदी के कानों में कहा हो कि 'महाराज ये क्या हो रहा है, इसको रोको'. और नंदी महाराज ने बात सुनकर मानों तुरंत काम ही शुरू कर दिया हो.

Advertisement

फिर क्या था बॉम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस शर्मिला देशमुख को नंदी महाराज और महादेव का आदेश मानना ही पड़ा. उन्होंने अनीता को फैसला सुनाया कि 'आपकी पहली अपील खारिज की जाती है'. अब जज भगवान से बड़ा थोड़े-ही होता है. इसी के साथ अनीता आडवाणी के दावों को कोर्ट ने अमान्य करार कर दिया है. महादेव ने अक्षय, डिंपल और ट्विंकल खन्ना को राहत की सांस दिला दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement