डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) बॉलीवुड की एक महान अभिनेत्री हैं. उन्होंने सैकड़ों हिंदी फिल्मों में अभिनय किया. अपने समय की बेहतरीन कलाकारों में से एक रहीं. डिंपल कपाड़िया ने बहुत ही कम उम्र में रूपहले पर्दे पर अपनी शुरुआत की. धनी माता-पिता के घर जन्मी और पली-बढ़ी, छोटी उम्र से ही अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती थी. उन्हें पहला अवसर 14 साल की उम्र में फिल्म निर्माता राज कपूर ने दिया. डिंपल ने किशोरावस्था की रोमांस को पर्दे पर जिवंत किया 1973 की फिल्म 'बॉबी' में. डिंपल की इस पहली फिल्म ने बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल की और उन्हें रातों-रात एक स्टार बना दिया.
इस बला की खूबसूरत स्टार पर फिदा हुए उस वक्त के सुपरस्टार राजेश खन्ना. इधर डिंपल भी राजेश खन्ना के स्टारडम के गिरफ्त में थीं. दोनों ने 1973 में शादी कर ली. शादी के बाद डिंपल ने अभिनय छोड़ दिया. उनकी बेटियां, ट्विंकल और रिंकी खन्ना, दोनों ने कुछ समय के लिए फिल्मों में अभिनय किया. ट्विंकल खन्ना ने अभिनेता अक्षय कुमार से शादी की है और इनके दो बच्चे हैं.
दो स्टारों की ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और दो साल बाद ही डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गई.
1984 में वह फिल्मों में लौट आईं. उनकी वापसी फिल्म 'सागर' से हुई, जो जबरदस्त हिट रही और उनके करियर को पुनर्जीवित किया. 'बॉबी' और 'सागर' दोनों ने डिंपल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया और अगले दशक में अपने सुपरहिट फिल्मों से खुद को हिंदी सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया.
डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को बॉम्बे (मुंबई) में एक गुजराती व्यवसायी चुनीभाई कपाड़िया के घर हुआ था. उनकी मां का नाम बिट्टी था. चुनीभाई एक अमीर इस्माइली खोजा परिवार से थे. डिंपल चार बच्चों में सबसे बड़ी है, उनकी बहनें- सिंपल भी एक अभिनेत्री थी, और रीम और एक भाई सुहैल थे,सभी की मृत्यु हो चुकी है.
उनका परिवार बॉम्बे उपनगर सांताक्रूज में रहता था, जहां कपाड़िया ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में पढ़ाई की.
साल 2012 के शुरुआत में राजेश खन्ना बीमार रहने लगे. डिंपल कपाड़िया उनकी देखभाल के लिए उनके साथ अंतिम समय तक रहीं. 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया.
हफ्तेभर के काम के स्ट्रेस और थकान के बाद लोग वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिससे उनका मांइड बिल्कुल फ्रेश हो जाए. अगर आप भी काम से थक गए हैं और कुछ अच्छी सीरीज या मूवी देखकर खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए जी5 की बेस्ट फिल्मों और सीरीज का पिटारा लेकर आए हैं.
एक्ट्रेस अनीता आडवाणी एक वक्त पर दिवंगत राजेश खन्ना के काफी करीब थीं. एक्ट्रेस का दावा है कि दोनों रिश्ते में थे और कई सालों तक साथ रहे. अब अनीता ने राजेश खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं.
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. ऐसे में उनका घर भी शानदार होना तो बनता है. अब एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने घर के अंदर की झलक फैंस को दिखाई है. आपने देखी क्या?
अक्षय और ट्विंकल की शादी को 25 साल हो गए हैं. मगर सालों बाद भी उनके रिश्ते में प्यार, इज्जत और ताजगी बकरार है. दोनों आज भी फैंस को कपल गोल्स देते हैं.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस बीच अक्षय कुमार उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे. अक्षय के साथ उनकी सास डिंपल कपाड़िया और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी दिखाई दिए.
1 अप्रैल की सुबह अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया को पूरे भक्ति भाव से बाबा महाकाल के दर्शन करते देखा गया. दोनों ने पूजा अर्चना की. फिर वो नंदी महाराज के कानों में कुछ फुसफुसाए. सबको लगा खिलाड़ी कुमार नंदी भगवान से पिक्चर के लिए ही दुआ मांग रहे होंगे. मगर मामला कुछ और ही था बंधू!
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी के तौर पर मान्यता देने की मांग की थी.
भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार सास डिंपल कपाड़िया संग महाकाल मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नंदी महाराज के कान में कुछ कहकर अपनी मन्नत मांगी. अक्षय ने ऐसा क्या कहा, ये जानने को फैंस उत्सुक हैं.
एक्ट्रेस अनीता आडवाणी राजेश खन्ना के निधन तक करीब 12 साल तक उनके साथ रही थीं. हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार के जाने के बाद अपनी मुश्किल जिंदगी और लड़ाई का जिक्र किया. अनीता ने बताया कि वो इतने सालों से अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं.
राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार्स में से एक थे, जिनका अंजू महेंद्रू के साथ रोमांटिक रिश्ता था. हालांकि, उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए और राजेश ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर अंजू से दूरी बना ली.
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने 1973 में अपने से 15 साल छोटी डिंपल कपाडिया से शादी कर ली थी. डिंपल से शादी के बाद राजेश खन्ना दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना के पिता बने.
दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया कभी बी-टाउन के पावरफुल कपल हुआ करते थे. मगर फिर शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते बिगड़ गए थे और दोनों सेपरेट हो गए थे. डिंपल कपाड़िया ने एक दफा राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा बताया था, जब वो उनसे काफी डर गई थीं.
राजेश खन्ना और हेमा मालिनी के बीच जटिल रिश्ते और डिंपल कपाड़िया के साथ उनकी दोस्ती ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को प्रभावित किया. हेमा और राजेश के बीच मतभेदों के बावजूद, डिंपल की दोस्ती ने उनके संबंधों को एक नया आयाम दिया था. डिंपल को धर्मेंद्र के हेमा मालिनी से शादी करने का भरोसा नहीं था.
राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी के बीच लंबे समय तक चले गुप्त रिश्ते का खुलासा अनीता ने किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनका रोमांस तब शुरू हुआ जब वे टीनेजर थीं और राजेश खन्ना ने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी.
सुपरस्टार राजेश खन्ना संग अपने रिश्ते पर अनीता आडवाणी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासे किए. उन्होंने बताया कि दोनों की सीक्रेट शादी हुई थी और करीब 12 साल साथ रहे. अनीता ने राजेश खन्ना के परिवार से समर्थन न मिलने और संपत्ति विवाद की भी बात की.
हाल ही में सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा ने सालों बाद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी से जुड़ा एक राज खोला. वीणा ने बताया कि दोनों की शादी इतनी सीक्रेटली हुई थी कि घर पहुंचने तक खुद उन्हें भी नहीं पता था कि आखिर दुल्हन कौन है?
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक समय पर इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं. हालांकि, अब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है.
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन सुर्खियों में हैं. माना जा रहा है कि नाओमिका जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. नाओमिका सरन के फिल्मी डेब्यू के चर्चे तब शुरू हुए जब उन्हें प्रोड्यूसर दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस से निकलते देखा गया.
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन चर्चा में आ गई हैं. माना जा रहा है कि नाओमिका जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि वो CA बनना चाहती थीं, लेकिन मां डिंपल कपाड़िया के कहने पर फिल्मों में आईं. अब बन चुकी हैं सक्सेसफुल राइटर.
ट्विंकल खन्ना सालों पहले एक्टिंग करियर को छोड़कर राइटर बन चुकी हैं. वो मिसेज फनीबोन्स कहलाती हैं. लेकिन स्कूल के बाद वो CA करना चाहती थीं.