
एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. पायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है. पायल ने ये भी कहा कि उनकी सुरक्षा खतरे में हैं.
पायल ने किया ये ट्वीट
एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया. नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है. मेरी सुरक्षा खतरे में है. प्लीज मदद कीजिए.
एक्ट्रेस के ट्वीट के बाद से कई लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि पायल NCW को शिकायत भेजे. वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी हो.
इस मामले में अभी तक अनुराग कश्यप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कंगना रनौत बोलीं- अनुराग कश्यप की हो गिरफ्तारी
पायल के ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- हर आवाज मायने रखती है, #MeToo #ArrestAnuragKashyap.
Every voice matters
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam)
नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने लिखा- पायल आप मुझे विस्तृत शिकायत चेयरपर्सन-ncw@nic.in और पर भेज सकती हैं. @NCWIndia इस पर गौर करेंगा@iampayalghosh.
You may send me the detailed complaint at chairperson-ncw@nic.in and will look into it.
— Rekha Sharma (@sharmarekha)
Actress is requesting and to !👏
— KRK (@kamaalrkhan)