scorecardresearch
 

सलीम खान को पापा नहीं कहते दामाद आयुष! मकसद से की अर्पिता से शादी? ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

आयुष शर्मा ने पहली बार अर्पिता खान से शादी को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी अर्पिता संग शादी पर लोग क्या-क्या कहते हैं, कैसे मीम बनते हैं और क्यों आज तक सलीम खान को 'पापा' नहीं कह पाए.

Advertisement
X
आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी (Credit: Instagram / @aaysharma)
आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी (Credit: Instagram / @aaysharma)

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा और सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी को 11 साल हो चुके हैं. दोनों की जोड़ी आज भी चर्चा में रहती है. शादी के समय कई लोगों ने दावा किया था कि आयुष ने सिर्फ बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए अर्पिता से शादी की है. अब इतने साल बाद आयुष ने पहली बार इन आरोपों पर खुलकर बात की है.

'पहले बुरा लगता था, अब हंसी आती है'

एक इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने कहा कि शुरुआत में लोगों की बातें उन्हें बहुत चुभती थीं. लेकिन अब उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा- हमारी शादी को 11 साल हो गए हैं. हमारा 10 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है. इन 11 सालों में मैंने सिर्फ तीन फिल्में की हैं और उनमें से कोई भी सुपरहिट नहीं रही. ऐसे में मेरी शादी और मेरे करियर का क्या संबंध है?

आयुष का कहना है कि लोग बिना पूरी सच्चाई जाने अपनी सोच बना लेते हैं और वही धीरे-धीरे सच मान ली जाती है. लेकिन अब वो इन बातों पर सफाई देना जरूरी नहीं समझते. उन्होंने कहा- अगर मैं हर आरोप का जवाब देने लगूं, तो ये मेरी शादी का अपमान होगा. मुझे किसी को ये साबित करने की जरूरत नहीं कि हमारा रिश्ता कैसा है.

Advertisement

'तलाक फिल्मों की वजह से नहीं, मेरे जोक्स की वजह से होगा'

आयुष शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई मीम्स बनते हैं. एक मीम उन्हें इतना मजेदार लगा कि वो खुद हंस पड़े. मीम में लिखा था- प्ले स्टेशन पाने के लिए लोग क्या-क्या कर लेते हैं. आयुष ने हंसते हुए कहा- मेरा मन हुआ कि फोटो पोस्ट करके लिखूं- मेरे पास तो प्ले स्टेशन प्रो है. लेकिन फिर सोचा रहने दो. लोगों का मुंह तो बंद नहीं कर सकते.

आयुष ने एक और मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि किसी ने कहा था कि उनकी फिल्में नहीं चल रहीं, इसलिए जल्द ही उनका तलाक हो जाएगा. इस पर आयुष ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- तलाक मेरी फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से नहीं होगा. अगर होगा, तो मेरे खराब जोक्स (Poor Jokes) की वजह से होगा. उनका ये जवाब अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

आज भी सलीम खान को 'पापा' नहीं कह पाते

आयुष शर्मा ने अपने ससुर और मशहूर लेखक सलीम खान के साथ रिश्ते पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वो आज तक सलीम खान को 'पापा' कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं.

Advertisement

आयुष बोले- मैं उन्हें एक महान लेखक के रूप में इतना सम्मान देता हूं कि मेरा मन सिर्फ 'सलीम साहब' कहने का करता है. 'दीवार', 'शोले' और 'जंजीर' जैसी फिल्मों की वजह से मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. उनके सामने मेरा सिर हमेशा झुका रहता है.

कौन हैं अर्पिता खान?

अर्पिता खान, सलीम खान और हेलेन की गोद ली हुई बेटी हैं. उनकी शादी 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में बेहद शाही अंदाज में हुई थी. आयुष शर्मा और अर्पिता के दो बच्चे हैं- बेटा आहिल और बेटी आयत.

आयुष ने कहा कि वो खुद को कभी बहुत गंभीर इंसान नहीं मानते. उन्होंने हंसते हुए कहा- मैं पूरा कार्टून हूं. शायद इसलिए अपनी फ्लॉप फिल्मों पर भी खुद हंस लेता हूं. मुझे दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना, मजाक करना और लोगों को हंसाना सबसे ज्यादा पसंद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement