सलीम अब्दुल राशिद खान (Salim Abdul Rashid Khan) जो सलीम खान (Salim Khan) से लोकप्रिय हैं, एक भारतीय पटकथा लेखक हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए पटकथाएं और कहानियां लिखीं हैं. भारती फिल्म इंडस्ट्री में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी, सलीम-जावेद के नाम से प्रसिद्ध है (Salim-Javed Duo). इनकी शानदार पटकथा लेखन जोड़ी रही हैं. एक साथ काम करते हुए, सलीम खान कहानियों और पात्रों को विकसित करते थें और जावेद अख्तर संवादों को विकसित करते थें.
सलीम-जावेद की जोड़ी ने 1970 के दशक में भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी थी. सलीम खान के पटकथा ने फिल्म इंडस्ट्री में "एंग्री यंग मैन" चरित्र को मूलरूप प्रदान किया. उनकी फिल्में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हैं, जिसमें शोले (1975), उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म, साथ ही सीता और गीता (1972), जंजीर (1973), दीवार (1975), क्रांति (1981), और डॉन फ्रैंचाइज़ी जैसी फिल्में शामिल हैं (Salim Khan Early Career).
सलीम-जावेद के हिस्से के रूप में सलीम खान ने छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते (Salim Khan Filmfare Awards) और 2014 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया (Salim Khan Padma Shri).
सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर के बालाघाट शहर में ब्रिटिश भारत (आधुनिक मध्य प्रदेश, भारत) की एक रियासत में हुआ था (Salim Khan Age). उनके पिता, अब्दुल राशिद खान, भारतीय शाही पुलिस में शामिल हो गए थे और डीआईजी-इंदौर के पद पर थे (Salim Khan Father).
सलीम की पढ़ाई इंदौर के सेंट राफेल स्कूल से हुई है और होल्कर कॉलेज, इंदौर बीए किया है (Salim Khan Education).
प्रिंस सलीम के नाम उन्होंने हिन्दी फिल्मों में काम शुरू किया. लेकिन फिल्म नहीं चली. इस तरह सहायक भूमिकाएं निभाते हुए उन्होंने 1970 तक कुल 14 फिल्में की जिनमें तीसरी मंजिल (1966), सरहदी लुटेरा (1966) और दीवाना (1967) शामिल थीं. बाद में उन्होंने पटकथा लिखना शुरू किया. उनकी पहली बतौर पटकथा लेखक, फिल्म दो भाई (1969) थीं. उनके फिल्मों में अंदाज, अधिकार, हाथी मेरे, साथी, सीता और गीता, यादों की बारात, हाथ की सफाई, दीवार, शोले, इम्मान धर्म, चाचा भतीजा, त्रिशूल, डॉन, काला पत्थर, दोस्ताना, शान, क्रांति, शक्ति, जमाना, मिस्टर इंडिया शामिल हैं (Salim Khan Career).
सलीम खान ने दो शादियां की है. उनकी पहली शादी सलमा खान से हुई थी और दूसरी शादी फिल्म अभिनेत्री हेलेन से की थी (Salim Khan two Wife). पहले शादी से उनके चार बच्चे हैं- सलमान खान, अरबाज खान, सोहैल खान और बेटी अल्वीरा (Salim Khan Children).
सलमान खान ने ईद 2026 को अपने फैंस के लिए और खास बना दिया है. हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने घर की बालकनी ने सबका अभिनंदन किया.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फैंस को ईदी दे दी है. इस साल भले ही सलमान को ईद के मौके पर किसी फिल्म में नहीं देखा गया. मगर उन्होंने फैंस से मिलने का अपना रिवाज अभी भी कायम रखा हुआ है. ईद 2026 के मौके पर उन्होंने फैंस को ग्रीट किया.
बॉलीवुड के वेटरन राइटर सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुए लगभग एक महीना होने को आया है. लेकिन अभी तक परिवार ने उन्हें लेकर कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं की है. पर अब एक्टर बेटे अरबाज खान ने पिता का हालचाल बताया है. अरबाज का कहना है की सलीम की सेहत में अब पहले से सुधार हो रहा है.
ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज लेखक सलीम खान की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है. बेटे अरबाज खान ने बताया कि वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द घर लौट सकते हैं.
वेटरन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले काफी दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत के बारे में कई लोग बात कर चुके हैं. अब जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है.
पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बीच भी सलमान खान फिल्म Battle of Galwan की शूटिंग में जुटे हैं. होली के दिन सेट पर फैंस से मुस्कुराकर मिले सलमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सलमान खान होली के दिन भी अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' शूट कर रहे थे. उनके फैंस फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक्टर के साथ कई सारी तस्वीरें भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हैं.
इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चा रही. द केरल स्टोरी 2 पर भी जमकर बवाल मचा. जानें और क्या खास हुआ.
बॉलीवुड के वेटरन स्क्रीन राइटर सलीम खान 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. नौ दिन बाद आमिर खान ने उनकी सेहत में सुधार की जानकारी दी है. सलीम खान अब खतरे से बाहर हैं और आमिर खान के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है.
सलीम खान का हाल जानने सलमान खान की मां पहुंचीं.
दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान जो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने बताया कि सलीम खान की सर्जरी सफल रही और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.
सलीम खान और उनका परिवार हर धर्म का सम्मान करते हैं. वो हिंदू त्योहार भी मनाते हैं और इस्लाम को भी फॉलो करते हैं. एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने नमाज और इस्लाम को लेकर बात की थी. उन्होंने इंटरफेथ मैरिज पर भी अपनी राय रखी थी.
एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने मुंबई में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है. जानकारी के मुताबिक ये अपार्टमेंट मुंबई के तेजी से डेवलप हो रहे क्षेत्रों में से एक, जोगेश्वरी वेस्ट में स्थित है.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, दिग्गज फिल्म राइटर सलीम खान की हेल्थ चेक करने के लिए लीलावती हॉस्पिटल गए, और इस मुश्किल समय में सलमान खान और उनके परिवार को सपोर्ट दिखाया.
सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. इंडस्ट्री के कई लोग सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे. अब मलाइका अरोड़ा को भी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया. वो अरहान संग दिखाई दीं.
अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान खान के साथ सलीम खान का हालचाल पूछने लीलावती अस्पताल पहुंचीं.
सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है.
फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद इमरजेंसी में दाखिल किया गया था और इलाज के दौरान उन्हें आईसीयू में रखा गया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सावधानी के तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया था, जो बाद में हटा दिया गया है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.
सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बैटल ऑफ गलवान में सलमान संग काम कर रहीं चित्रांगदा सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया. वहीं आमिर खान भी उनसे मिलने पहुंचे.
सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल है, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर संग अपनी पार्टरशिप खत्म करने के बाद दोबारा फिल्में लिखने पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो पल उनके लिए कितना मुश्किल और इमोशन्स से भरा था.