scorecardresearch
 

आमिर खान का पकड़ा गया झूठ, सोनम वांगचुक से पहले हुई मुलाकात, सामने आए सबूत

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सुपरस्टार आमिर खान अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं. आमिर ने हाल ही में दावा किया था कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स के बनने से पहले सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे. लेकिन आमिर के इस दावे का सच अब सामने आ गया है.

Advertisement
X
सोनम वांगचुक और आमिर खान की पहली मुलाकात का सच! (Photo: Screengrab)
सोनम वांगचुक और आमिर खान की पहली मुलाकात का सच! (Photo: Screengrab)

20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे इंजीनियर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर इस समय पूरे देश की नजरें लगी हैं. हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान से सोनम की भूख हड़ताल को लेकर सवाल किया गया. आमिर की पॉपुलर फिल्म 3 इडियट्स में उनका किरदार सोनम से इंस्पायर्ड बताया जाता रहा है, लेकिन आमिर ने इस बात से साफ इनकार कर दिया. आमिर ने ये भी कहा कि वो 3 इडियट्स से पहले फिल्म के राइटर्स या वो खुद सोनम को नहीं जानते थे.

अब सोशल मीडिया ने आमिर के इस दावे का एक्स-रे कर डाला है और एक वायरल वीडियो में सामने आया है कि वो 3 इडियट्स के शूट से पहले एक अवॉर्ड शो का हिस्सा थे, जिसमें सोनम को उनके काम के लिए 'रियल हीरोज' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

'3 इडियट्स' से पहले सोनम और आमिर की मुलाकात

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सोनम के एक टेड टॉक वीडियो का क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो आमिर से अपनी मुलाकात का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, इस टेड टॉक में सोनम ने उस अवॉर्ड शो का क्लिप भी चलाया था जिसमें वो अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं. उनके सामने की तरफ बैठे मेहमानों में आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.

Advertisement

अवॉर्ड लेने के बाद अपनी स्पीच में सोनम ने आमिर की फिल्म तारे जमीन पर की तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें शिक्षा को लेकर बनी ये फिल्म बहुत पसंद आई और उनके पास एक फिल्म के लिए सुझाव भी है. अपनी स्पीच में सोनम ने एक ऐसी फिल्म बनाने का आइडिया दिया जिसमें भारत के सियाचिन जैसे सरहदी इलाकों में स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने का मैसेज दिया जाए. उनके इस आइडिया पर आमिर और किरण मुस्कुराकर सिर हिलाते हुए देखे जा सकते हैं.

'गजनी' और '3 इडियट्स' की पूरी टाइमलाइन 

आमिर ने हाल ही में सोनम से जुड़े सवाल पर कहा कि वो 3 इडियट्स से पहले सोनम के बारे में नहीं जानते थे, लेकिन टेड टॉक वीडियो में सोनम ने जिस अवॉर्ड शो का क्लिप शेयर किया, वो 2008 में हुआ था. स्पीच देते सोनम के सामने आमिर अपने गजनी लुक में बैठे नजर आ रहे हैं. पुरानी खबरें बताती हैं कि आमिर गजनी वाले लुक के लिए मार्च 2008 में गंजे हुए थे.

3 इडियट्स का शूट जुलाई 2008 में, सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ शुरू हुआ था. अगस्त-सितंबर में फिल्म के लीडिंग एक्टर्स आमिर और करीना शिमला और लद्दाख में 20 दिन के शेड्यूल के लिए शूट करने पहुंचे थे. किरदारों के लिए आमिर का 'परफेक्शन' देखते हुए माना जा सकता है कि उन्होंने 3 इडियट्स का शूट गजनी लुक में तो नहीं किया होगा!

Advertisement

3 इडियट्स के शूट से आमिर ने गजनी का प्रमोशन करने के लिए ब्रेक जरूर लिया था, जो दिसंबर 2008 में रिलीज हुई थी. इस प्रमोशन के दौरान आमिर, ऑफस्क्रीन बार्बर के रोल में अपने फैंस को गजनी-कट देते नजर आए थे, लेकिन इस दौरान वो छोटे बालों वाले हेयरस्टाइल में थे जो 3 इडियट्स में भी दिखा था, जिसका शूट फरवरी 2009 में खत्म हुआ था.

'गजनी' के प्रमोशंस में खुद गजनी-कट में नहीं थे आमिर खान (Photo: Screengrab)

इस टाइमलाइन से ये क्लियर होता है कि जिस गजनी स्टाइल हेयरकट के साथ वो सोनम वांगचुक के सामने अवॉर्ड शो में बैठे हैं, वो 3 इडियट्स का शूट खत्म होने से महीनों पहले की बात है. कहीं ऐसा तो नहीं कि 'मेथड एक्टिंग' के लिए पॉपुलर आमिर गजनी-कट में होने की वजह से सोनम के साथ अपनी मुलाकात भूल गए, क्योंकि फिल्म में वो कुछ ऐसा ही किरदार निभा रहे थे!

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आमिर ने उनकी सेहत पर चिंता जरूर जताई थी. आमिर ने उनके कामों की भी तारीफ की, लेकिन उनका ये कहना कि वो 3 इडियट्स से पहले सोनम को नहीं जानते थे, फिर से उनका नाम विवादों में ले आया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement