एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने इटली वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं. दोनों ने वहां के खूबसूरत नजारे भी दिखाए हैं.
कपल ने इटली के टस्कन में सुकून के पल बिताए. इस शानदार एक्सपीरियंस को एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर किया है. वहां के लजीज खाने, खूबसूरत माहौल ने उनका वेकेशन हिट बनाया.
इंस्टा पोस्ट में सागरिका ने बताया कि टस्कनी की धूप में बिताए कुछ दिन, पहाड़ियों के बीच साइकिलिंग, Ghizzano की छोटी-सी ट्रिप और ढेर सारा लजीज खाना... सब शानदार था.
खाने की लगभग हर डिश में ट्रफल का टेस्ट था. खूबसूरत नजारों के बीच स्विमिंग करना खास था. वहां का मौसम सुहावना था. दिन में खिली-खिली धूप और हवा में हल्की ठंडक थी.
सागरिका लिखती हैं- हैरानी होती है कि ये पूरा एस्टेट (Castelfalfi) लगभग 2,700 एकड़ में फैला हुआ है. यहां का पुराना किला कभी मेडिसी परिवार के पास था, जिसे खूबसूरती से रिस्टोर किया गया है.
एक तस्वीर में जहीर ने अपनी लेडीलव को बांहों में लिया हुआ है. दोनों की केमिस्ट्री दमदार है. फैंस ने उन्हें एडोरेबल कहा है.
कपल वेकेशन में कैजुअल लुक में दिखा. उनके बेटे फतेह सिंह खान की क्यूट झलक ने फैंस का दिन बना दिया है.
सागरिका ने लेक व्यू के साथ खाने की फोटो पोस्ट की है. उन्होंने इस ट्रिप के हर पल को जी भरकर एंजॉय किया है.
जहीर और सागरिका की शादी 2017 में हुई थी. कपल का एक बेटा है. जहीर-इकबाल को ट्रैवल करना और दुनिया एक्सपलोर करना पसंद है.