बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार माना है. ट्विटर पर आजतक की एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) अंजना ओम कश्यप के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि चुनाव में ऐसी भाषा की शुरुआत बीजेपी की तरफ से हुई और खुद मोदी जी ने पद की गरिमा के विपरीत टिप्पणियां कीं.
गुरुवार शाम सात बजे से आठ बजे तक ट्विटर पर जब नीतीश कुमार से की भाषा शैली के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं राजनैतिक संवाद में मर्यादित भाषा के प्रयोग का पक्षधर हूं. मैं सहमत हूं कि चुनाव में कई मौकों पर लोगों के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग हुआ है, इससे सबको बचना चाहिए. हालांकि इसकी शुरुआत बीजेपी की तरफ से हुई है.'
. मैं राजनैतिक संवाद में मर्यादित भाषा के प्रयोग का पक्षधर हूँ | मैं सहमत हूँ की इस चुनाव में कई मौकों पर (cont)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
आगे प्रधानमंत्री ने कहा, 'विशेषकर मोदी जी के द्वारा कुछ ऐसी टिप्पणियां की गईं, जो कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुसार नहीं है.'
. विशेषकर मोदी जी के द्वारा कुछ ऐसी टिप्पणियाँ की गई जो कि प्रधानमंत्री पद के गरिमा के अनुसार नहीं है |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
पहले फेज में मतदान और इसके बाद मतदाताओं के बदलते मूड को खारिज करते हुए नीतीश ने कहा, 'भारी मतदान माहौल को महागठबंधन के पक्ष में दर्शाता है. पहले चरण के चुनाव से जुड़ी जितनी सूचनाएं अब तक मिली हैं वह दिखाती हैं कि महागठबंधन को पहले ही दौर में भारी बढ़त मिली है.'
. भारी मतदान माहौल को महागठबंधन के पक्ष में दर्शाता है | पहले चरण के चुनाव से जुड़ी जितनी सूचनाएं अब तक मिली (cont)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. हैं वह दिखाती हैं कि महागठबंधन को पहले ही दौर में भारी बढ़त मिली है
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. और मेरा विश्वास है कि हम एक बड़े बहुमत से सरकार बनायेंगे
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
पढ़िए, आजतक के सवालों पर नीतीश के जवाब-
. बिलकुल नहीं |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. मेरी समझ में यह चुनाव व्यक्तियों से ऊपर, दो राजनैतिक सोच के साथ साथ दो विकास मॉडल के बीच का चुनाव है | (cont)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. बिहार के लोग इन चुनावों में अपने लिए सरकार चुनने के साथ यह भी तय करेंगे कि जनता किस तरह
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. की राजनैतिक सोच और विकास मॉडल चाहती है |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. हर व्यक्ति के बात करने की एक अपनी शैली होती है| मेरा मानना है कि बिहार के इस चुनाव में अमर्यादित भाषा का प्रयोग (cont)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. भाजपा की तरफ से शुरू हुआ है| हताशा का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि एक बात तो स्पष्ट है कि महागठबंधन को
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. आप चिंता न करें, सरकार की रिमोट कण्ट्रोल बिहार की जनता के हाथ में होगी
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. जहाँ तक मैं समझता हूँ, मेरी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है| (cont)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. राजनैतिक गठबंधन समय और सन्दर्भ के मुताबिक बदल सकते हैं, महत्त्वपूर्ण यह है कि विकास सर्वोपरि बना रहे |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. हर व्यक्ति का अपना अपना नज़रिया होता है | जहाँ तक महागठबंधन का सवाल है, हम दस वर्ष के किये अपने कार्य और
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. आगे आने वाले पांच साल के विज़न के आधार पर यह चुनाव लड़ रहे हैं, और मैं आपको
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. यकीन दिलाता हूँ कि जनता में इसका व्यापक समर्थन है
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. मेरे लिए मुद्दा और प्रार्थमिकता हमेशा विकास था और विकास ही रहेगा|
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. पिछले दस वर्षों में बिहार के विकास की एक मज़बूत नींव रखी जा चुकी है | लेकिन विकसित बिहार के हम सब (cont)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. के सपने को पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकि है | अगले पांच वर्षों में बिहार के विकास के लिए अपनी
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. जना एवं सोच को मैंने जनता के बीच रखा है, उसमें युवाओं के लिए रोज़गार के अवसरों
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. को बढ़ाना सबसे प्रमुख है |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. इसकी कोई संभावना नहीं है |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. सबको पता है कि मैंने अन्य दलों के साथ मिलकर पूरी इमानदारी से जनता परिवार के विभिन्न धडों को साथ लाने का प्रयत्न किया है(c)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. और सबने मिलकर मुलायम सिंह जी को इस पार्टी का अध्यक्ष बनाने का निर्णय भी लिया| अब इसके बाद उनकी पार्टी में इस बात (c)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. को लेकर सहमति नहीं हो सकी तो इसके लिए किसी और को दोषी ठहराना कहाँ तक जायज़ है | (e)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. मेरा ऐसा मानना है कि भारत जैसे देश में सरकार और सरकार से जुड़े सारे व्यक्तियों का सभी जाति और समुदायों (cont)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. के प्रति न्यायुचित व्यवहार होना चाहिए जिससे सामाजिक सहिष्णुता बनी रहे और विकास की धरा में सबकी बराबर की भागीदारी हो |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. दादरी जैसी घटनाएं जो हमारे देश के ताने बाने को खतरे में डालती हैं, उनकी पूरी ज़िम्मेदारी राज्य सरकार पर डाल कर (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. देश के प्रधानमंत्री अपने कर्तव्य से मुँह नहीं मोड़ सकते (2/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. सरकार बनने दीजिये | सबको उनकी योग्यता और अनुभव अनुरूप ज़िम्मेदारी दी जाएगी
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. आप निश्चिन्त रहें और मुझपर भरोसा रखें | राज्य की प्राथमिकताओं को देखते हुए जो उचित होगा वह किया जायेगा |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. इसकी कोई संभावना नहीं है
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. आज की तारीख में इस सवाल का कोई मतलब नहीं है
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. लोकतंत्र में इन बातों का फैसला जनता करती है
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. संविधान के अंतर्गत बिहार में उच्च सदन की परिकल्पना है | मैं बिहार विधान परिषद का सदस्य हूँ | (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. इसीलिए मुख्यमंत्री पद के लिए विधान सभा चुनाव लड़ना अनिवार्य नहीं है| (2/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. इस तरह की बातों से कुछ लोग अपने राजनैतिक हित के लिए जनता में भय का माहौल बनाना चाहते हैं |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. बिहार की जनता इन बातों को बखूबी समझती है | महागठबंधन को मिल रहा भारी जन समर्थन दर्शाता है कि
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. ऐसे दुष्प्रचार का जनता पर कोई असर नहीं |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. इन बातों का कोई मतलब नहीं है
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. मुझे मेरे धर्मनिरपेक्षता के विषय में किसी के सर्टिफिकेट की ज़रुरत नहीं है |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. महागठबंधन में कांग्रेस शामिल है और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी बिहार चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. चलिए अब तो मैं ट्विटर पर हूँ और आप सब जैसे ट्विटर के यूज़र्स से पूरी तरह से जुड़ा हुआ हूँ |
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. पटना की छोड़िये, बिहार का शायद ही कोई ऐसा इलाका है जहाँ महिलाऐं शाम के वक्त बेख़ौफ़ होकर घर से बाहर न निकल सके
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. NCRB की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा के मामले में देश के बड़े राज्यों में तमिल..
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
. नाडू के बाद बिहार दूसरे नंबर पर आता है
— Nitish Kumar (@NitishKumar)