Gaurav Gogoi Election Result 2026 : असम के जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, लेकिन अंततः बाज़ी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के हाथ लगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई को बीजेपी के उम्मीदवार हितेंद्र ने 23 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया. यह परिणाम न केवल जोरहाट सीट बल्कि पूरे असम की राजनीति के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही हितेंद्र ने बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही. हर राउंड की गिनती के साथ उनका अंतर बढ़ता गया और आखिरकार अंतिम राउंड में उन्होंने निर्णायक जीत हासिल कर ली. दूसरी ओर, गौरव गोगोई इस बढ़त को कम करने में नाकाम रहे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि इस सीट पर बीजेपी की मजबूत संगठनात्मक पकड़ और रणनीतिक प्रचार ने निर्णायक भूमिका निभाई.
असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
गौरव गोगोई की हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
जोरहाट सीट पर मिली इस जीत के साथ ही बीजेपी ने राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. पूरे राज्य में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि हिमन्त बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है.
कांग्रेस के लिए यह हार एक बड़ा झटका मानी जा रही है, खासकर तब जब गौरव गोगोई जैसे वरिष्ठ और चर्चित नेता मैदान में थे. पार्टी को उम्मीद थी कि वह इस सीट पर बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन नतीजे इसके उलट रहे. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस को राज्य में अपनी रणनीति और संगठन को लेकर पुनर्विचार करना होगा.
असम रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
असम में बीजेपी का जनाधार अब भी मजबूत
इस चुनाव परिणाम ने यह भी साफ कर दिया है कि असम में बीजेपी का जनाधार मजबूत बना हुआ है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है. जोरहाट की जीत ने यह संकेत दिया है कि आने वाले समय में भी बीजेपी राज्य की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाती रहेगी.
कुल मिलाकर, जोरहाट सीट पर हितेंद्र की जीत और गौरव गोगोई की हार ने असम की सियासत में एक नया संदेश दिया है. यह परिणाम न केवल स्थानीय बल्कि राज्य स्तर की राजनीति को भी प्रभावित करेगा, जहां बीजेपी एक बार फिर मजबूती के साथ उभरती नजर आ रही है.
Live Updates...
2-:15 PM- जोरहाट सीट से गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के हितेंद्र ने 23182 वोटों से हरा दिया है. जोरहाट सीट पर गोगोई की हार को कांग्रेस की बड़ी हार के रूप में देखा जा रहा है.
2-:00 PM- जोरहाट सीट पर सभी 14 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है. इस सीट पर गौरव गोगोई 23182 वोटों से बीजेपी के हितेंद्र से पीछे हैं.
1-:45 PM- जोरहाट में 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट और एक और राउंड की गिनती बची है. गौरव गोगोई इस सीट पर 19000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं.
1-:25 PM- जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई बड़ी हार की ओर हैं. 12 राउंड की गिनती के बाद वह 19 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र से पीछे चल रहे हैं.
1-:05 PM- जोरहाट में 12 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस के गौरव गोगोई 19 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं.
12:50 PM- जोरहाट सीट पर 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर अब सिर्फ 3 राउंड की गिनती और बची है. गौरव गोगोई इस सीट पर 18 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं.
12:40 PM- जोरहाट सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इस सीट पर कांग्रेस के गौरव गोगोई हारते दिख रहे हैं और बीजेपी उम्मीदवार से 15000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं.
12:20 PM- गौरव गोगोई हर राउंड के बाद जोरहाट सीट पर पिछड़ते जा रहे हैं. 9 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद वह 13000 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं.
12:00 PM- चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, असम की जालुकबारी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 4,979 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग 1,010 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर पीछे चल रही हैं.
11:45 AM- गौरव गोगोई 11 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं. हितेंद्र 33 हजार वोट पाकर 11 हजार वोट से आगे चल रहे हैं.
10:45 AM- 6 राउंड की गिनती के बाद गौरव गोगोई 9000 वोट से पीछे हो गए हैं.
गौरव गोगोई की सीट जोरहाट का क्या है हाल, जानने के लिए यहां क्लिक करें
09:30 AM- असम विधानसभा चुनाव के 126 में से 110 सीटों के रुझानों में BJP के नेतृत्व वाले NDA को मज़बूत बढ़त मिलती दिख रही है, जो 83 सीटों पर आगे है. CONG+ 27 सीटों के साथ पीछे चल रहा है, जबकि अन्य दलों ने अभी तक अपना खाता भी नहीं खोला है.
09:15 AM- असम की जोरहाट सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई पिछड़ गए हैं. इस सीट से 1000 वोट से बीजेपी प्रत्याशी हितेंद्र आगे चल रहे हैं.
08:50 AM- सिलचर : कछार जिले की सात विधानसभा सीटों में भी काउंटिंग शुरू हो गई है.हर एक उम्मीदवार ISTT में उपस्थित होकर मतगणना देख रहे हैं. सिलचर के उम्मीदवार राजदीप राय ने कहा कि सिर्फ समय का इंतजार है वह जीत रहे हैं सिलचर की जनता सेलिब्रेशन के लिए तैयार है फिर से एक बार भाजपा अपना सरकार बनाएगी.
08:40 AM- जोरहाट सीट पर वोटों की गिनती जारी है. अब तक असम में BJP के नेतृत्व वाला NDA कई सीटों पर आगे हैं.
8:00 AM- जोरहाट सीट पर वोटों गिनती हुई शुरू. पहले पोस्टल वोटों की हो रही है गिनती.
7:35 AM- असम में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता की हैट्रिक की उम्मीद कर रहा है. राज्य के 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत कैद करने वाली ईवीएम 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर खोली जाएंगी.
7:30 AM- असम में काउंटिंग से पहले सभी मतगणना केंद्रों और स्ट्रांगरूम की सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है. सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं. जिलों में राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां तैनात की गई हैं. मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह का बवाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें
7:00 AM- मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग के लिए अधिकारी पहुंच गए हैं. काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.
6:00 AM- अब से कुछ देर में काउंटिंग शुरू हो जाएगी. मतदान केंद्रों पर समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है. गौरव गोगोई के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.
पूर्वोत्तर भारत के संवेदनशील और विविधतापूर्ण राज्य असम में चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय संतुलन का भी प्रतीक होता है. असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं. यहां की राजनीति पर क्षेत्रीय मुद्दों, जातीय पहचान, प्रवासन, और विकास जैसे विषयों का गहरा प्रभाव रहता है.
असम विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला होता है. प्रमुख दलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, असम गण परिषद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट शामिल हैं. पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी ने असम में अपनी स्थिति मजबूत की है और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर सत्ता में बनी रही है. वहीं कांग्रेस भी राज्य में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के प्रयास में जुटी है.
असम चुनाव में सबसे अहम मुद्दों में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC), नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), बांग्लादेश से अवैध प्रवासन, और पहचान की राजनीति प्रमुख रही है. NRC और CAA जैसे मुद्दों ने राज्य में व्यापक बहस और विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया, जिसका सीधा असर चुनावी माहौल पर भी देखा गया. इसके अलावा बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और बाढ़ जैसी समस्याएं भी मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे रहे हैं.