दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली वालों में पैठ बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. दिल्ली डायलॉग के नाम पर आप पार्टी चुनाव से पहले अलग-अलग मुद्दे पर 8 कार्यक्रम करने वाली है और इसकी शुरुआत शनिवार को जंतर-मंतर से हुई.
दिल्ली डॉयलॉग के पहले प्रोग्राम में केजरीवाल ने दिल्ली को मोदी के वाराणसी तर्ज पर ही वर्ल्डक्लास सिटी बनाने का भरोसा दिया. इतना ही नहीं 20 नये कॉलेज खोले जाने के साथ ही पूरी दिल्ली को फ्री वाईफाई इंटरनेट की सुविधा भी देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 8 लाख युवाओं को रोजगार मिलेंगे.
Many youth come to me for jobs. I want our youth to become job providers and not job seekers.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
चुनावी भाषण में दूसरी पार्टियों पर निशाना साधने वाले केजरीवाल दिल्ली डॉयलाग में तीर चलाने से बचते दिखे और पूरा वक्त आप पार्टी के ब्लू प्रिंट को समझाने में ही दिया.AAP govt will provide skill, finance and place to our youth, encourage them to start their own business abd become job providers
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
पहले दिल्ली डायलॉग के बाद अब आप पार्टी 26 नवंबर को दूसरी बार दिल्ली की जनता से रूबरू होगी और आप पार्टी के फाउंडेशन डे पर होने वाले दिल्ली डायलॉग का मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा होगी. आप पार्टी चुनाव से पहले कुछ 8 प्रोग्राम करने वाली है और इसके जरिए अलग-अलग मुद्दे को उठाकर अपनी जमीन मजूबत करने की कोशिश में है.