scorecardresearch
 

मनमोहन सिंह पर जमकर बरसे भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य सरकार के असफल रहने संबंधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर बरसते हुए कहा कि उनकी सरकार के कामकाज पर सिर्फ जनता ही अंतिम राय दे सकती है.

Advertisement
X
बुद्धदेव भट्टाचार्य
बुद्धदेव भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य सरकार के असफल रहने संबंधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर बरसते हुए कहा कि उनकी सरकार के कामकाज पर सिर्फ जनता ही अंतिम राय दे सकती है.

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान से आश्चर्यचकित हैं कि राज्य सरकार ‘पूरी तरह से असफल’ रही है.

भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा मैं उससे अचंभित हूं. मैं नहीं जानता कि उन्हें कब यह आभास हुआ कि राज्य सरकार काम नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के काम काज का फैसला सिर्फ जनता ही करेगी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे बारे में जो कहा, मुझे उसकी परवाह नहीं है, आखिरी राय जनता की है कि वह मेरे बारे में क्या सोचती है?

Advertisement

बुद्धदेव ने कहा कि दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने कभी भी उनकी सरकार के सही ढंग से काम नहीं करने की शिकायत नहीं की. इसके बजाय प्रधानमंत्री हमेशा जमीन वितरण की प्रगति, राज्य में नये उद्योगों और जापान द्वारा प्रस्तावित निवेश के बारे में जानने के प्रति इच्छुक रहते थे.

भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिये आये थे और उन्हें अपनी पार्टी के रूख का अनुसरण करना था.

Advertisement
Advertisement