scorecardresearch
 

Model Town Election Result 2020: कपिल मिश्रा हारे, अखिलेश पति त्रिपाठी की 11133 वोटों से जीत

मॉडल टाउन चुनाव नतीजे 2020 (Model Town Election Result 2020): अखिलेश को इस बार 52665 वोट हासिल हुए तो वहीं कपिल मिश्रा को 41532 वोट मिले. इस सीट से अखिलेश 11133 वोटों से चुनाव जीत गए.

Advertisement
X
Model Town Assembly Election 2020 Vote Counting & Result Updates
Model Town Assembly Election 2020 Vote Counting & Result Updates

  • मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा हारे
  • अखिलेश 11133 वोटों से चुनाव जीते

मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अखिलेश पति त्रिपाठी को फिर से मौका मिला और उन्होंने जीत दर्ज की.

अखिलेश को इस बार 52665 वोट हासिल हुए तो वहीं कपिल मिश्रा को 41532 वोट मिले. इस सीट से अखिलेश 11133 वोटों से चुनाव जीत गए. यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी को जीत मिली थी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक गर्ग को 16706 मतों से पराजित किया था. अखिलेश पति त्रिपाठी को जहां 54628 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी के उम्मीदवार विवेक गर्ग को 37,922 वोट मिले थे.

Advertisement

model-town_021120045227.jpgमतगणना के आकंड़े

Update:

-9वें राउंड तक आम आदमी पार्टी (AAP) के अखिलेश पति त्रिपाठी को 41228 वोट, बीजेपी के कपिल मिश्रा को 30678 वोट.

-छठे राउंड की मतगणना तक आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

-11.40AM तक बीजेपी के कपिल मिश्रा को 6281 वोट, आम आदमी पार्टी (AAP) के अखिलेश पति त्रिपाठी को 10801 वोट.

- शुरुआती रुझानों में मॉडल टाउन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा को बढ़त मिली हुई है.

Model Town Assembly Seat: कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां

इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.

दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों को जमानत जब्त हो गए थे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement