आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. लिस्ट में आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संगीतकार विशाल डडलानी का नाम है. इसके अलावा संजय सिंह, गोपाल राय और पंजाब से सांसद भगवंत मान भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में हैं. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम अरविंद केजरीवाल और दूसरा मनीष सिसोदिया का है.
लिस्ट में का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उनसे चुनाव प्रचार का गीत (कैंपेन गीत) कंपोज कराया है. विशाल डडलानी गीतकार होने के साथ गायक भी हैं. 'लगे रहो केजरीवाल' शीर्षक वाले इस गीत का इस्तेमाल पार्टी अपने प्रचार अभियान में कर रही है. डडलानी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के मुखर प्रशंसक हैं. बता दें, पिछले चुनाव में भी विशाल डडलानी ने ही आम आदमी पार्टी का कैंपेन गीत कंपोज किया था.
दूसरी ओर बीजेपी ने भी दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें बॉलीवुड स्टार सनी देओल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं. बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष शामिल हैं.
Aam Aadmi Party (AAP) submitted its list of star campaigners to the Election Commission of India (ECI) today. The list includes names of Delhi CM Arvind Kejriwal, Deputy CM Manish Sisodia, AAP leader Atishi Marlena and Vishal Dadlani (music director).
— ANI (@ANI)
इन दोनों पार्टियों के अलावा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम हैं. कांग्रेस ने इस चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों को कैंपेन में उतारने का फैसला किया है. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रु्घ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है. सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा कभी बीजेपी का अहम चेहरा रह चुके हैं, लेकिन अब कांग्रेस में हैं.