scorecardresearch
 

बंगाल में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा... PM मोदी, शाह, ममता और अभिषेक ने झोंकी पूरी ताकत, 142 सीटों पर मुकाबला

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया. प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी और राज्य भर में रैलियों, रोड शो और पद यात्राओं का सिलसिला जारी रहा.

Advertisement
X
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया (Photo: PTI)
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए सोमवार को शाम छह बजे थम गया चुनाव प्रचार. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन BJP और TMC दोनों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. BJP की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला, तो वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और सेकेंड-इन-कमांड अभिषेक बनर्जी ने पदयात्रा और रैलियां कीं.

सोमवार के दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैरकपुर में हुई जनसभा से हुई. इससे पहले के भाषणों से थोड़ा इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर ज्यादा हमलावर रुख न अपनाते हुए इमोशनल कनेक्ट करने की कोशिश की.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैली के दौरान दूर-दराज से आए लोगों को खुद से चिट्ठी लिखने की बात अपने भाषण में कही. इसके साथ ही वादा किया कि 4 मई को BJP सत्ता में आते ही वह कोलकाता पहुंचेंगे.

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता के बेहाला पश्चिम विधानसभा सीट के इलाके में रोड शो किया. इन इलाकों में पिछले 15 सालों से TMC की मजबूती बनी हुई है और यह एक तरह से TMC का गढ़ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: 14 किमी रोड शो से लेकर 50 हजार महिलाओं के बीच सम्मेलन... बंगाल में वोटिंग से पहले काशी में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा प्लान, समझें क्या हैं मायने

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बंगाल के आखिरी चरण के चुनाव में मोर्चा संभाला और कई जगह रैलियां कीं.

वहीं दूसरी तरफ तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी आज कोलकाता और उसके आसपास कई रैलियां और पदयात्राएं कीं. ममता बनर्जी ने आज लगभग 14 किलोमीटर की पदयात्रा की. इस बार की सबसे महत्वपूर्ण सीट भवानीपुर, जहाँ से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं, वहां भी उन्होंने पदयात्रा करते हुए लगभग 200 रैलियों के साथ चुनाव प्रचार का समापन किया.

अभिषेक बनर्जी ने भी आज कई जगह चुनावी रैलियां करते हुए लगभग 100 रैलियों के साथ चुनाव प्रचार संपन्न किया.

भवानीपुर में BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने भी चुनाव प्रचार किया और पदयात्रा की.

बहरहाल, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल के कई जिलों से हिंसा की खबरें आईं. हुगली, वर्धमान, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना से हिंसा की खबरों के बीच सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार समाप्त किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement