इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स को लेकर काफी बज बन हुआ है. शो में पुराने सीजन्स से पॉपुलर और धुरंधर सिंगर्स को लिया गया है. इनमें ऋषि सिंह, अभिजीत सावंत, अमित सना, मोहम्मद दानिश, सलमान अली जैसे सिंगर्स शामिल हैं. शो को बड़ा ट्विस्ट दिया गया है. जिसमें सभी सिंगर्स एक-दूसरे की जोड़ी को परफॉर्मेंस के बाद मार्क्स देते हैं. ऐसे में तकरार होने की पक्की गारंटी है. जो कि हो भी रहा है.
इंडियन आइडल में घमासान
प्रीमियर एपिसोड में शो में हंगामा हो रहा है. क्योंकि मार्किंग सिस्टम में जूनियर सीनियर को नंबर दे रहा है. इससे ईगो क्लैश भी सिंगर्स के बीच जमकर देखने को मिल रहा है. पहले ही एपिसोड में ऋषि सिंह और अभिजीत सावंत के बीच भिड़ गई थी. अब इंटरनेट पर नया वीडियो सामने आया है जिसमें अयोध्या के ऋषि सिंह ने लेजेंड्स के टैंलेट और उनकी गायिकी को कटघरे में ला दिया है. ऋषि ने मोहम्मद दानिश और सलमान अली की सिंगिंग स्टाइल पर तंज कसा.
उनका कहना है सालों पहले उन्होंने सलमान अली को जैसे गाते हुए देखा था. आज भी वो वैसे ही गाते हैं. तो ऐसे में उन्होंने अपनी स्किल को अपग्रेड नहीं किया है. ऋषि का ये सवाल ज्यादातर सिंगर्स के कानों में चुभा है.
अभिजीत-ऋषि में संग्राम
वीडियो में सलमान-दानिश की सिंगिंग को नंबर देते वक्त ऋषि ने बेबाकी से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा- 22 साल की जर्नी है. 22 साल पहले मैंने जब उन्हें सुना था, वो आज भी ऐसे ही गाते हैं, उनमें कुछ चेंज नहीं हुआ है. मेरे लिए अपग्रेड क्या होता है, वो मायने रखता है. ऋषि की बात पर अभिजीत सावंत भड़क उठते हैं. उन्होंने कहा- 22 साल इंडस्ट्री में बिता लो. फिर अपग्रेडेशन पर बात करना.
अभिजीत का जवाब सुनकर ऋषि चिढ़ जाते हैं. वो कैमरे की तरफ पीठ घुमाकर हाथ जोड़ लेते हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है. यूजर्स ने ऋषि को ट्रोल किया है. उन्हें लगता है जिस तरह से वो लेजेंड्स पर सवाल उठा रहे हैं, उनके अंदर काफी घमंड आ गया है. वो ईगो प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं. कई लोगों का कहना है अच्छा होता अगर यहां पर बस म्यूजिक ही दिखाया जाता. लेकिन इस बार इंडियन आइडल में बस बवाल हो रहा है. ये इंडियन आइडल नहीं बिग बॉस लग रहा है.
हालांकि कुछ लोगों ने ऋषि को भी सपोर्ट किया है और अभिजीत को ट्रोल किया है. यूजर का कहना है आपको क्यों 22 साल बाद भी खुद को प्रमोट करना पड़ रहा है. इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स की ये तो बस झलक है. आगे-आगे शो में और भी बड़ा तमाशा होने को है. क्योंकि सिंगर्स का फोकस गाने पर कम और एक-दूसरे को जज करने पर ज्यादा है. आपको क्या लगता है?